Today Weather Alert: प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम, कई जगहों पर बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट


MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। प्रदेश में गर्मी के बीच बारिश की संभावना है। राज्य में दो दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

प्रदेश में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है। इस बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना है। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर जिले में बारिश होने के आसार है। राजधानी भोपाल में हल्के बादल और थोड़ी हवा रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में उत्तरी उत्तर प्रदेश में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। हरियाणा में भी एक चक्रवात बना हुआ है। जिससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट आई है। मध्य प्रदेश में अगले एक-दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *