JABALPUR वाली रेखा विनोद जैन के खिलाफ मामला दर्ज, भगवान परशुराम का अपमान, पढ़िए Bhopal Samachar


मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाली कांग्रेस पार्टी की महिला नेता श्रीमती रेखा विनोद जैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196, 299, 302 एवं आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। रोहित तिवारी हीरा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। 

विवाद बढ़ने पर पोस्ट को डिलीट कर दिया था

उल्लेखनीय की रेखा विनोद जैन द्वारा फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट किया गया था। इसमें उन्होंने भगवान परशुराम और मुगल अत्याचारी शासक औरंगजेब को एक समान बताया था। पोस्ट पर विवाद बढ़ने पर पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उसे डिलीट कर दिया था। उन्होंने इसके लिए माफी तो नहीं मांगी परंतु स्पष्टीकरण दिया था कि उनसे यह पोस्ट गलती से हो गई है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को आहत करना नहीं था, लेकिन तब तक उनकी पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे थे।

कांग्रेस पार्टी की भूमिका संदिग्ध

जबलपुर में कांग्रेस पार्टी ने इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी किया था। जिसके संबंध में उन्होंने जवाब पेश करते हुए स्पष्ट किया कि, यह पोस्ट उनसे गलती से हो गई थी। हालांकि इस मामले में जी डॉक्यूमेंट को कांग्रेस पार्टी का नोटिस कहा जा रहा है, वह सादा कागज पर हाथ से लिखा गया एक पत्र है। कांग्रेस पार्टी का लेटर हेड तक नहीं है। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से औरंगजेब के समर्थन में, अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट करने के लिए कुछ कंटेंट कार्यकर्ताओं को भेजे गए होंगे। रेखा विनोद जैन ने बिना पढ़े उनमें से कोई एक कंटेंट काफी पेस्ट कर दिया। शायद यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी ने नोटिस के नाम पर सादा कागज पर एक चिट्ठी लिखी और स्पष्टीकरण प्राप्त होती ही रेखा विनोद जैन के बचाव में खड़ी हो गई। 

जबलपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया “रेखा विनोद जैन ने जवाब दे दिया है और उन्होंने अपने लिखित पत्र में इस बात की माफी मांगी है कि गलती से उनसे यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर जारी हो गया। यह उनके विचार नहीं हैं किसी और के विचार थे। वह कुछ और पोस्ट डालना चाह रही थीं लेकिन अनजाने में उनसे यह पोस्ट जारी हो गया। सौरभ शर्मा का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है कि यदि एक कांग्रेसी कार्यकर्ता से गलती हुई तो उसने तुरंत माफी मांगी। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रह्लाद पटेल ने जनता को भिखारी कहा और आज तक इस बात की माफी नहीं मांगी। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।

मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *