IGNTU में फूड पॉइजनिंग: 60 से ज्यादा छात्रों की बिगड़ी तबीयत, 6 की हालत गंभीर, प्रबंधन पर मामला छिपाने का आरोप

न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 60 से अधिक छात्र अचानक बीमार हो गए। दरअसल, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) अमरकंटक में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। जहां 60 से अधिक छात्र प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। इसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज किया जा रहा है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में भोजन के दौरान छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 60 से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छात्र विश्वविद्यालय के मेन्स हॉस्टल में भोजन कर रहे थे, तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिसमें कई छात्रों को पेट में तेज दर्द, तो कुछ को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन इस घटना को छुपाने का प्रयास कर रहा है।
घटना के बाद अस्पताल में इलाज की व्यवस्था की गई है और छात्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह घटना अमरकंटक के पोड़की इलाके स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की है। फिलहाल 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H