MP NEWS – कक्षा 9 और 10 में गणित के विकल्प बदले, स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश पढ़िए


मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा कक्षा 9 एवं कक्षा 10 में गणित के विकल्प बदल दिए हैं। पिछले साल कक्षा 9 के विद्यार्थियों को सामान्य गणित और उच्च गणित का विकल्प दिया गया था। इस बार आदेश में संशोधन किया गया है। 

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग आदेश क्रमांक-329-/221/2022/20-3 की कंडिका-2 में संशोधन

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल से जारी आदेश क्रमांक-329-/221/2022/20-3 दिनांक 13/06/2024 में लिखा है कि, विभागीय आदेश क्रमांक आर/221/2022/20-3, दिनांक 24.08.2023 द्वारा कक्षा 9वीं एवं 10 वीं में सतत् व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया लागू करने संबंधी निर्देश प्रसारित किये गये थे। उक्त आदेश की कंडिका-2 में “शिक्षण सत्र 2023-24 में कक्षा 9वीं एवं 2024-25 में कक्षा 10वीं में विद्यार्थियों को सामान्य गणित एवं उच्च गणित का विकल्प दिये जाने का लेख किया गया था। 

अतः राज्य शासन एतद द्वारा उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कंडिका-2 में शिक्षण सत्र 2024-25 से कक्षा 9वीं एवं 10 वीं में विद्यार्थियों को “सामान्य गणित एवं उच्च गणित के स्थान पर गणित BASIC एवं गणित STANDARD का विकल्प दिया जाये” प्रतिस्थापित करता है। शेष शर्ते यथावत रहेगी। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 2 में CAREER पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *