एक महिला के पांच पति: 37 से लेकर 75 साल के बुजुर्ग को किया कंगाल, ‘हसीना’ का राज जानकर रह जाएंगे हैरान


शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लव सेक्स और धोखा मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक महिला ने पांच कथित पतियों को चूना लगाया। शादी और प्रेम जाल के जरिए 37 से लेकर 75 साल तक के पुरुषों को ठगा। पहले यह महिला शादी करती और फिर घर बसने के कुछ ही महीनों बाद पति का सारा माल लेकर फुर्र हो जाती थी।

दरअसल, निशातपुरा थाना पुलिस ने हाल ही में हसीना बी नाम की एक महिला और उसके साथी फरहान को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में कई खुलासे हुए। बताया जा रहा है कि हसीना बी 18 साल से अलग-अलग नामों और झूठे रिश्तों का सहारा लेकर लोगों को फंसा रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सभी मामलों में महिला का ठगी का तरीका एक जैसा था, पहले प्रेम का दिखावा, फिर शादी का वादा या निकाह कर कुछ ही समय में संपत्ति पर कब्जा कर के फरार हो जाती थी।

74 वर्षीय रफीक मियां को हसीना ने खुद को कुंवारी बताकर निकाह किया। तीन महीने में ही 25 लाख रुपये की संपत्ति हड़प ली। कुछ दिन बाद रफीक मियां को गुना से भोपाल लेकर आई। उसने न केवल रफीक मियां की नकद पेंशन ली, बल्कि उन्हें घर से भी बाहर निकाल दिया। कुछ दिन बाद रफीक मियां को गुना से भोपाल लेकर आई।

आरोपी महिला ने रफीक मियां के अलावा चार पुरुषों को भी ठग चुकी है। पुलिस ने तीन पीड़ित पुरुषों की जानकारी जुटाई है। चौथे पुरुष से संपर्क कोशिश कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि जिसके साथ गैंग चलाया महिला ने उसको भी ठगा। फरहान को प्रेम जाल में फंसा कर जमीन हड़प ली। आरोपी महिला ने रफीक अहमद, सागेर खान, सनवर खान और फरहान को निशाना बनाया। आरोपी महिला के कुल चार बच्चे है। वह 18 साल से लोगों को ठग रही है। ठगी को रकम से आरोपी महिला ने जो जमीन बनाई है, पुलिस उन जमीनों को जल्द सीज करेगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *