घर पर अकेली थी भाभी, देवर की बिगड़ी नीयत, कमरे में घुसकर कर दिया ये बड़ा कांड


उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पहले सूने घर में घुसकर भाभी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसी कमरे में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला मानपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर महिला अपने घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर धीरे से घर के अंदर घुसा और अपनी भाभी के साथ गलत हरकत करने लगा। जब महिला ने छेड़छाड़ करने से मना किया तो देवर को गुस्सा आ गया। तैश में आकर देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार हुआ और फिर रेप…  प्रेमिका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे प्रेमी ने होटल में किया घिनौना काम, जान से मारने की दी धमकी    

इस हमले में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद देवर को कुछ समझ नहीं आ रहा था और डर की वजह से उसने खुद की भी जान ले ली। देवर ने जिस कमरे में भाभी की हत्या की थी, उसी कमरे में वह खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया।

ये भी पढ़ें: 17 साल की लड़की ने किया सुसाइड: फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मानपुर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *