लोकायुक्त ने ‘पुष्पा’ को किया गिरफ्तार: मध्यान्ह भोजन की राशि भेजने के एवज में मांगी थी रिश्वत, सिर्फ 6 हजार में बेच दिया ईमान


रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरों पर एक्शन के बावजूद लगाम नहीं लग रही है। इसी कड़ी में धार में आज मंगलवार को लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारी पुष्पा बैनल को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुआ पकड़ा है। आरोपी महिला ने मध्यान्ह भोजन की राशि डालने के एवज में पैसों की डिमांड की थी।

समूह संचालिका से मांगी थी 6 हजार की रिश्वत

पूरा मामला निसरपुर चौकी का है। दरअसल, महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पुष्पा बैनल पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ हैं। आरोपी महिला ने भमोरी की राधा कृष्ण स्व सहायता समूह की अध्यक्ष से मध्यान भोजन के लिए मिलने वाली राशि के लिए 6 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस पर समूह का संचालन करने वाली सुशीला बघेल में इंदौर लोकायुक्त इंदौर पहुंचकर लोकायुक्त अधिकारी से इसकी शिकायत कर दी। 

मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराता है समूह

संचालिका ने बताया था कि वह 6 साल से समूह का संचालन कर रही है। यह समूह आंगनवाड़ियों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराता है। इसके एवज में उन्हें 9 हजार रुपए मिलते हैं। जिसके लिए महिला बाल विकास विभाग समूह के खाते में राशि भेजता है। 

राशि डालने के एवज में पुष्पा ने मांगी रिश्वत

लेकिन 3 महीने (मार्च, अप्रैल, मई) की राशि डालने के एवज में सुपरवाइजर पुष्पा बैनल ने रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त एसपी ने शिकायत मिलने पर ट्रैप दल का गठन किया गया। आज जैसे ही संचालिका से पुष्पा ने रिश्वत के पैसे लिए, टीम ने उसे पकड़ लिया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *