JABALPUR NEWS – असम वाली लड़की की शिकायत पर भाजपा नेता और होटल संचालक गिरफ्तार
करीब 3 साल पहले असम से जबलपुर आई एक लड़की की शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और होटल अतिथि-इन के मालिक अतुल चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका पार्टनर शीतल दुबे फरार है।
शिकायत करने वाली लड़की की कहानी
जबलपुर की गढ़ा थाना पुलिस को एक लड़की ने बताया कि वह मूल रूप से असम राज्य की रहने वाली है। 3 साल पहले नौकरी की तलाश में जबलपुर आई थी। यहां पर उसकी मुलाकात अतुल चौरसिया और शीतल दुबे से हुई। उन्होंने लड़की को नौकरी तो नहीं दी परंतु एक ऑफर दिया कि यदि वह होटल में आने वाले मेहमानों की सेवा करती है तो उसके बदले में अच्छी कमाई हो जाएगी। रहने के लिए होटल में रूम दिया गया। इसके बाद हर रोज मेहमानों को लड़की के होटल रूम में भेजा जाता था। लड़की उनकी सेवा करती थी।
अपनी शिकायत में लड़की ने बताया कि, उसकी सेवा के कारण होटल वालों को प्रत्येक मेहमान से 2-5 हजार रुपए मिलते थे। लड़की का कहना है कि होटल वाले उसे पूरे पैसे नहीं देते थे। इस बात को लेकर विवाद हुआ और 4 महीने पहले उसने होटल में अपनी सेवाएं देना बंद कर दिया। जबलपुर में ही एक रूम लेकर रहने लगी। लड़की के हिसाब से उसे होटल के मालिक से बकाया पैसा चाहिए।
जब होटल के मालिक ने देने से मना कर दिया तो लड़की पुलिस के पास चली आई। पुलिस ने अनैतिक व्यापार को मामला दर्ज करके होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस ने यह भी बताया कि होटल के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई के लिए जबलपुर के कलेक्टर को पत्र लिखा जा रहा है।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।