बहू की मौत, ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप, पति का किसी दूसरी महिला से था अवैध संबंध, 7 साल पहले हुई थी शादी


कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ससुराल वालों पर बहू को जहर देकर मारने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मृतिका के पति का किसी और से अवैध संबंध था। जिसके चलते आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। यह पूरा मामला धनवंतरी नगर का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कटंगी निवासी दिया राजपूत की शादी 7 साल पहले जबलपुर में आसू बघेल से हुई थी। बताया जा रहा है कि आसू का किसी और महिला से अवैध संबंध थे। इसे लेकर दिया और आसू में अक्सर विवाद होते रहता था। बुधवार रात को जहर खाने से दिया राजपूत की मौत हो गई थी। मृतका के पति और ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप लगा है। मृतिका के घर वालों से इस घटना को छुपाने का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें: ‘यह मर्डर इलेक्ट्रिक नहीं है’, पति को करंट देकर मारने का आरोप, कोर्ट में आरोपी पत्नी केमिस्ट्री प्रोफेसर ने दिया ऐसा जवाब, जज साहब भी रह गए दंग

मृतिका के भाई रोहित राजपूत ने बताया कि बुआ के लड़ने ने जानकारी दी, तब जाकर हमे पता चला। मेरे जीजा आसू बघेल, शैलेंद्र बघेल, रेशमा, रोहाणी और मनोहर सिंह इन पाचों ने जबरदस्ती जहर देकर जान ले ली। हम लोग जब तक पहुंचे तब तक दिया राजपूत की मौत हो गई थी। वहीं ससुराल पक्ष इन आरोपों को खारिज कर रहा है। ससुराल पक्ष का कहना है कि मृतका ने खुद से जहर खाया था।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने खंडवा गैंगरेप मामले में जताया दुख: पीड़िता के बेटे से मोबाइल पर की बात, घटना की ली जानकारी

मृतिका दिया राजपूत के जेठ शैलेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि मेरे भाई की पत्नी ने दिया राजपूत ने चूहा मारने वाली दवा खा ली थी। जिसके बाद उसे नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कल शाम को उसी मौत हो गई। दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, दो तीन बार सुलह करा दी गई थी। जेठ शैलेंद्र ने मायके पक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस से शिकायत करने की तैयारी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *