Women of MP – 15 महिलाओं ने 1 साल में 30 लाख प्रॉफिट कमाया और ₹9000 महीने सैलरी
मध्य प्रदेश की महिलाएं रिकॉर्ड बना रही हैं। शाजापुर जिले में 15 महिलाओं को सरकार ने एक मौका दिया तो उन्होंने सिर्फ एक साल में खुद को साबित करके दिखा दिया। सरकार के लिए 1.13 करोड़ रेवेन्यू बनाया जिसमें से 30 लाख रुपए महिलाओं को बतौर प्रॉफिट मिले और ₹9000 महीने फिक्स सैलरी भी मिल रही है। यह सब कुछ संभव इसलिए हुआ क्योंकि पीएम मोदी ने जो “GYAN” का मंत्र दिया है, CM डॉक्टर मोहन यादव ने उस पर पूरा ध्यान लगा दिया है, और जब सरकार गंभीर हो जाती है तो जनता तक लाभ पहुंचाने लगता है।
मध्य प्रदेश में टोल प्लाजा का संचालन महिलाओं को सौंप दिया गया था
टोल प्लाज़ा जैसी जिम्मेदारी, जिसे अब तक सिर्फ प्रोफेशनल एजेंसियों को ही दी जाती थी, पहली बार एक महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई। शाजापुर-दुपाड़ा-नलखेड़ा रोड पर चाचाखेड़ी गांव में स्थित टोल प्लाज़ा की कमान ज्योति महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई थी। और फिर क्या था – इन महिलाओं ने दिखा दिया कि मेहनत, ईमानदारी और सही मौका मिलते ही वो क्या कुछ नहीं कर सकतीं।
महिलाओं ने रिकॉर्ड तोड़ डाला
महिलाओं ने डेढ़ साल में ₹1.13 करोड़ से ज्यादा की टोल राशि कलेक्ट की, जिसमें से 30% कमीशन के रूप में सीधा फायदा समूह को मिला। इससे न सिर्फ 15 महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं, बल्कि हर सदस्य को ₹9000 की मासिक आमदनी भी मिल रही है। ये सिर्फ नौकरी नहीं, सम्मान की सैलरी है। सिर्फ इतना ही नहीं है मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने इन महिलाओं के साथ अपना अनुबंध 1 साल के लिए बढ़ा दिया है। अब पूरे मध्य प्रदेश में इस प्रकार की महिलाओं की तलाश की जा रही है।
सरकार ने हम पर भरोसा किया, हमने जिम्मेदारी से निभाया: राजूबाई
ज्योति समूह की अध्यक्ष श्रीमती राजूबाई कहती हैं, “पहले हम सिर्फ गृहणियां थीं, आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम एक सिस्टम चला रहे हैं। हमें सरकार ने भरोसा दिया और हमने उसे जिम्मेदारी से निभाया।” महिलाओं की इस मेहनत और अनुशासन को देखकर मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने इनका कॉन्ट्रैक्ट 1 सितम्बर 2025 तक बढ़ा दिया है। यानी सफलता की ये कहानी अभी और आगे लिखी जानी बाकी है।
स्वामी विवेकानंद ने कहा था
“There is no chance for the welfare of the world unless the condition of women is improved.”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने, मध्य प्रदेश के कल्याण का संकल्प ले लिया है और स्वामी विवेकानंद के विचार एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं। ज्योति महिला समूह की सफलता, मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को प्रोत्साहित करती है, सिद्ध करती है कि, सेवा, समर्पण और सिस्टम की ताकत से महिलाएं सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरे प्रदेश की आर्थिक तस्वीर बदल सकती हैं।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।