सतना में पागल कुत्ते का आतंक: बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों को काटा, नगर निगम की उदासीनता पर उठ रहे सवाल


अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में पागल कुत्ते का आतंक देखने को मिला। कुत्ते ने महिला समेत तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया, जिससे दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना तत्काल नगर निगम को दी गई, लेकिन अब तक कुत्ते को पकड़ने में कामयाबी हासिल नहीं हुई।

सतना शहर के कृपालपुर इलाके में पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे पुष्पा वर्मा के घर में एक कुत्ता घुस गया, जिसे लोगों ने खदेड़ने की कोशिश की। इस दौरान कुत्ते ने पुष्पा वर्मा पर हमला कर घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें: MP के इस शहर में पागल कुत्ते का आतंक: एक दर्जन से अधिक लोगों को बनाया शिकार, इलाके में फैली दहशत  

इसके बाद नांहिया चौधरी पति राम सिया चौधरी (60) पर हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसी तरह 13 वर्षीय सोनम साकेत पिता संतोष को भी कई जगहों पर काट दिया। कुत्ते के हमले से घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: गर्मी में स्ट्रीट डॉग बाइट का बढ़ा खतरा, ग्वालियर में पिछले 24 घंटे में अस्पतालों में आए 268 मरीज

वहीं पागल कुत्ते के आतंक से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना की जानकारी तत्काल नगर निगम को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। निगम की उदासीनता पर लोगों में काफी आक्रोश है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *