राजधानी में फैक्ट्रियों पर कार्रवाई: दो फैक्ट्री पर लगाया 75 हजार का स्पॉट फाइन, ये रही वजह


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नमकीन फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने दो फैक्ट्री पर 75 हजार का स्पॉट फाइन लगाया है। दरअसल, एनजीटी के निर्देश के बाद भोपाल में तंदूर और कोयला भट्टी प्रतिबंधित किए गए हैं। इसके बावजूद कोयले की भट्टी का उपयोग किया जा रहा था।

भोपाल नगर निगम ने कोयले की प्रतिबंधित भट्टी के उपयोग पर कार्रवाई की है। छोला रोड स्थित मोहन नमकीन फैक्ट्री पर 50 हजार का फाइन और शानवी सिंगदाना फैक्ट्री पर 25 हजार का स्पॉट फाइन लगाया है। इन फैक्ट्रियों में नमकीन और गजक बनता था।

ये भी पढ़ें: तंदूर और भट्टी पर लगा प्रतिबंध, आदेश का पालन नहीं करने वाले पर होगी ये बड़ी कार्रवाई 

गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में वायु प्रदूषण रोकने के लिए तंदूर और कोयला भट्टी प्रतिबंधित हैं। इसकी निगरानी के लिए नगर निगम ने टीम गठित की थी। निगम के अधिकारी, एचओ वार्ड दरोगा को इस पर नजर रखने को कहा गया था। आदेश का पालन नहीं करने पर होटल-रेस्टोरेंट और मैरिज गार्डन के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

ये भी पढ़ें: डेढ़ साल के अबोध बच्चे की जेली खाने से मौतः लाड-प्यार बना काल, हर माता-पिता के लिए एक चेतावनी

भोपाल नगर निगम का आदेश (2 दिसंबर 2024)

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *