12वीं पास वालों के लिए आखरी मौका, ADDET में एडमिशन चाहिए तो अभी अप्लाई कीजिए


कक्षा 12 पास करने के बाद यदि कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं तो पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 21 मई 2025 घोषित की गई है। 

MP Animal Husbandry and Dairy Technology Diploma Entrance Test (ADDET) – 2025

पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा 2025 की परीक्षा संचालन एवं प्रवेश नियम पुस्तिका के अनुसार महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है:- 

  • 07 MAY – ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टार्ट। 
  • 21 MAY – ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट। 
  • 26 MAY – ऑनलाइन एप्लीकेशन में संशोधन की लास्ट डेट। 
  • 12 JUNE – परीक्षा की तारीख। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। 

MPESB ADDET – 2025 खाली सीटों की संख्या

  • एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा, जबलपुर – 100
  • एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा, महू – 100
  • एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा, रीवा – 100
  • एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा, भोपाल – 100
  • एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा, मुरैना – 100
  • मैना देवी मेमोरियल ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा महावि‌द्यालय, झांसी रोड, सिथोली, ग्वालियर – 100
  • श्री रामनाथ सिंह ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा महाविद्यालय, गोरमी, भिन्ड – 100
  • ओक्सफोर्ड इन्टरनेशनल ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा महावि‌द्यालय, हतोद रोड, इन्दोर – 100
  • सेधंवा ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा महावि‌द्यालय सेधंवा, बडवानी – 100
  • लाल बहादुर शास्त्री ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा महाविद्यालय, हरदा – 100

उपरोक्त सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में केवल ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा कोर्स संचालित होते हैं। डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा के लिए मध्य प्रदेश में केवल एक कॉलेज है – सुन्दर डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा महाविद्यालय, धोलखेडी, विदिशा। 

MPESB ADDET 2025 ELIGIBILITY 

अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश / केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली द्वारा संचालित 10+2 पद्धति से 12 वी कक्षा की परीक्षा या केन्द्रीय सरकार अथवा संबधित राज्य सरकार दवारा मान्यता प्राप्त मण्डल की 12 वी की समकक्ष परीक्षा में विज्ञान विषय (जीव विज्ञान/गणित/कृषि) की 12वीं परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिये। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों को 5 प्रतिशत अंकों की शिथिलता दी जायेगी। 

इस पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में वे छात्र भी सम्मलित हो सकते हैं, जो इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मडण्ल मध्यप्रदेश की 10+2 पद्धति की 12वी कक्षा या समकक्ष परीक्षा मे सम्मलित हो चुके हैं या होने वाले हैं। किन्तु इन छात्रों का उपरोक्त पाठयक्रम में प्रवेश हेतु चयन तभी मान्य होगा जब वे प्रवेश के समय अर्हताकारी 10+2 पद्धति की 12 वी कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर अंक सूची प्रस्तुत करेगें। 

ADDET 2025 RULEBOOK DIRECT LINK

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए कृपया नीचे दी गई लिंक/ बटन पर क्लिक करें। 

सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर एम्पलाइज सिलेक्शन बोर्ड भोपाल की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड रूल बुक डिस्प्ले हो जाएगी। टोटल 29 पेज की पीडीएफ फाइल है। ऑनलाइन पढ़ सकते हैं और सिंगल क्लिक से डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

ADDET 2025 ONLINE APPLICATION DIRECT LINK

ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए कृपया नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें 

सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर एमपी ऑनलाइन लिमिटेड द्वारा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के लिए संचालित डेडीकेटेड पोर्टल ओपन हो जाएगा।

ADDET 2025 SYLLABUS

Animal Husbandry Admission ADDET 2025 का पाठ्यक्रम रूल बुक में पेज क्रमांक 26 से 29 तक मिलता है।

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और नौकरियों से संबंधित से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में career पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *