सीहोर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी महिला, अचानक गहरे कुएं में गिर गया 3 साल का बेटा, फिर हुआ ऐसा चमत्कार


अनिल मालवीय, इछावर। मध्य प्रदेश के इछावर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चा कुएं में गिर गया लेकिन उसे जरा भी चोट नहीं आई। मामला इछावर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में शव नोचकर कुत्तों ने खाया: स्वास्थ्य व्यवस्था पर भड़के उमंग सिंघार,कहा- भाजपा राज में संकट में मृत्य की गरिमा

दरअसल, भाऊंखेडी जोड़ के गांव में एक महिला अपने 3 साल के बेटे के साथ सीहोर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बगल में बने कुएं में उसका बच्चा गिर गया। तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने यह देखा और उसे बचाने की कोशिश में जुट गए।

यह भी पढ़ें: खेत में मक्का तोड़ रही बच्ची की बेरहमी से हत्या: पकड़ने दौड़े परिजन तो मधुमक्खी के छत्ते को उड़ाया, माता-पिता अस्पताल में भर्ती

एक व्यक्ति रस्सी की मदद से नीचे उतरा और बच्चे को सकुशल निकाल लिया। हैरानी की बात यह है कि मासूम को जरा भी चोट नहीं आई। जिसके बाद हर कोर इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *