युवाओं के लिए खुशखबरी: 8 साल बाद पुलिस विभाग में 8 हजार 500 पदों पर होगी बंपर भर्ती, CM डॉ. मोहन ने दी हरी झंडी


शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Police Bharti: पुलिस विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश में जल्द ही बंपर पदों पर भर्ती होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी स्वीकृति दे दी है। 

8 हजार 500 पदों पर होगी भर्ती

दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बीते 8 सालों से भर्ती नहीं हुई है। जवानों की कमी को देखते हुए DGP कैलाश मकवाना ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पीएचक्यू से प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद सीएम ने इसकी स्वीकृति दे दी है। सरकार के फैसले के बाद जल्द ही एमपी पुलिस विभाग में 8 हजार 500 पदों पर भर्ती होगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

आरक्षक – 7 हजार 500 पद 

सब-इंस्पेक्टर (SI) – 500 पद  

ऑफिस स्टाफ – 500 पद 

DGP कैलाश मकवाना ने आज कहा, “हमारे समस्त पुलिस बल चाहे वह जिला पुलिस बल हों, CRPF व हॉक फोर्स हों, सभी पुलिस कर्मचारी बहुत मेहनत से दूरस्थ इलाकों में दिन रात डटे हुए हैं। कई नए पुलिस कैंप बनाए गए हैं जिससे नक्सलियों के आवागमन और मूवमेंट पर रोक लगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 हजार 500 पदों की स्वीकृति दी है जिसकी भर्ती जल्द होगी।” 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *