MP में ‘Transfer Policy’ पर पॉलिटिक्स: पूर्व मंत्री ने बताया ट्रांसफर उद्योग, कहा- डराओ और खजाने में पैसा जमा कराओ…


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही तबादलों पर बैन हट जाएगा। अगली कैबिनेट में नई तबादला नीति (MP New Transfer Policy) आएगी। जिसके बाद प्रदेश में 1 मई से 31 मई तक तबादले हो सकेंगे। वहीं इस पर सियासत भी शुरू हो गई। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इस पर निशाना साधा हैं। उन्होंने तबादला नीति को ट्रांसफर उद्योग बताया है।

पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने ट्रांसफर पॉलिसी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए ट्रांसफर एक उद्योग है। तबादला नीति नहीं बल्कि ट्रांसफर उद्योग खुल जाएगा। अभी कुछ इस आईएएस और आईपीएस के तबादले हुए है। डराओ और मुख्यमंत्री के खजाने में पैसा जमा कराओ, जिसका ज्यादा पैसा जमा होता है उसका ट्रांसफर होता जिसका कम होता है उसका रुक जाता है।

ये भी पढ़ें: MP के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: अगली कैबिनेट में आएगी ‘ट्रांसफर पॉलिसी’, इस दिन से शुरू होंगे तबादले

आपको बता दें कि एमपी में ट्रांसफर पॉलिसी 2025 का प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। सीएम डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया विभागीय नीति और नियमों के अनुरूप संचालित की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आखिरी बार तबादला नीति 2021-22 में लागू की गई थी। उसके बाद अब तक कोई नई नीति नहीं आई है। अब डॉ मोहन सरकार में नई तबादला नीति 2025 लागू होगी।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक: सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- निशिकांत दुबे कर रहे संविधान का अपमान, कार्यकर्ता एक-एक घर जाकर बताएंगे सच्चाई

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *