बाबा महाकाल की शरण में साउथ सुपर स्टार ‘यश’: भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का लिया आशीर्वाद, कहा- यहां की पॉजिटिविटी अलग ही है
अजय नीमा, उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Mandir Ujjain) में सोमवार तड़के दक्षिण भारतीय फिल्म के सुपर स्टार फिल्म एक्टर यश (Yash) महाकाल मंदिर पहुंचे। बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हो कर उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यहां की पॉजिटिविटी अलग ही है, भारत से सभी को यहां आकर दर्शन करना चाहिए।
रातों रात हुए थे प्रसिद्ध
KGF फिल्म से रातों रात प्रसिद्ध हुए साउथ फिल्मों के एक्टर यश सोमवार तड़के चार 4:00 बजे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। मंदिर में धोती और मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर पहुंचे यश करीब दो घंटे तक भगवान महाकाल की आरती में रमे हुए दिखाई दिए। आरती के बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से यश को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि, आज बहुत खुशी हुई, जिस तरह से दर्शन हुआ सबको धन्यवाद बोलना चाहता हूं। जितने अच्छे से यहां पर भक्तों के लिए सब कुछ विकसित हुआ है, वो बहुत अच्छा है। भगवान के दर्शन के लिए यहां भक्तों को जो भी चाहिए सब कुछ मौजूद है। यहां की पॉजिटिव एनर्जी अलग है, मेरा यहां पर अदभुत कर देने वाला अनुभव रहा। महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि, भारत में सभी को यहां पर आकर महाकाल के दर्शन करना चाहिए।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H