अवैध संबंध के चलते काट डाला प्राइवेट पार्ट: महिला मित्र से मिलने पहुंचा शख्स, 6 लोगों ने पकड़कर पीटा और फिर…


आगर मालवा। इन दिनों अवैध संबंध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इलीगल रिलेशनशिप की आग में कई जिंदगियां तबाह और बर्बाद भी हो गई है। इस बीच मध्य प्रदेश के आगर मालवा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध संबंध के चलते ही एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। युवक की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला बडौद थाना क्षेत्र के नाना देहरिया गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, ईश्वर सौंधिया (35) अपनी महिला मित्र से मिलने गया था। इस दौरान महिला के भाई ने उसे पकड़ लिया और जीजा व अन्य लोगों के साथ जमकर उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं तलवार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों ने ईश्वर को पहले भी पकड़ा था और उसे दूर रहने की नसीहत दी थी। लेकिन उसके सिर से आशिकी का भूत उतर नहीं पा रहा था।

18 अप्रैल को भी वह अपनी प्रेमी से मिलने के मूड़ में गया था, लेकिन वहां उसे जीवनभर न भूलने वाला दर्द मिल गया। ईश्वर को सुसनेर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे आगर मालवा भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे उज्जैन रेफर किया गया है। फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में महिला के पति और भाई समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। महिला के पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *