National Herald Case को लेकर MP कांग्रेस का प्रदर्शन: ईडी दफ्तरों का किया घेराव, कहा- बीजेपी का तोता बन गई है ED


भोपाल। नेशलन हेराल्ड मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेशव्यापारी प्रदर्शन किया। राजधानी भोपाल में पीसीसी चीफ की अगुवाई में विरोध किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में होर्डिंग, बैनर-पोस्टर लेकर आए थे। जिसमें लिखा था ईडी बीजेपी का तोता बन गई है। कांग्रेस नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी का सहारा ले रही है। वहीं जीतू पटवारी अपने हाथों में एक पिंजरा लेकर आये, जिसके अंदर प्रतीकात्मक रूप से एक तोता था। जिस पर ईडी लिखा हुआ था।

मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पहली चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं। इस मामले की सुनवाई 25 अप्रैल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। वहीं ईडी की चार्जशीट के खिलाफ कांग्रेस पार्टी, केंद्र सरकार के साथ आर-पास की लड़ाई के मूड में है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरी। वहीं मध्य प्रदेश में भी कई जगहों पर प्रोटेस्ट किया गया।

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार नेशनल हेराल्ड मामले में कहा, भाजपा और उनकी सरकार लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी सोनिया और राहुल के साथ खड़ी है। बीजेपी सरकार ने नेशनल हेराल्ड की फाइल खोली जबकि जांच जोलाल खत्म हो चुकी थी। सिर्फ लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है। कांग्रेस ने इलेक्टोरल बांड का मुद्दा उठाया। भाजपा ने इसके जरिये हजारों करोड़ का अवैध चंदा लिया। क्या ये करप्शन नहीं है। भाजपा ने करप्शन को भी देश में लीगल कर दिया है। भाजपा ED और IT जैसी एजेंसियों के जरिये कंपनियों पर भी दबाव बनाती है और चंदा लेती है।

कलमनाथ ने कही ये बातें

पूर्व सीएम कलमनाथ ने एक्स पर लिखा- पुरानी कहावत है कि आग में तपकर सोना कुंदन बन जाता है। नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा जिस प्रतिशोध की आग में गांधी परिवार को झुलसाना चाहती है, वहां से उनकी छवि और निखर कर जनता के बीच सामने आएगी। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं पर ED चार्जशीट दाखिल कर भाजपा सरकार ने अपनी हताशा का प्रदर्शन किया है।

कमलनाथ ने आगे लिखा- भाजपा की कोशिश है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की आवाज दबा कर भारत की जनता की आवाज दबा दी जाए। इसलिए जानबूझकर एक ऐसे मामले को उठाया जा रहा है, जिसमें कोई दम ही नहीं है। यह एक खुला राजनीतिक षडयंत्र है जिससे गांधी परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।लेकिन अत्याचार करने वालों को याद रखना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की घुटने टेकने की आदत नहीं है। इंदिरा गांधी को भी तानाशाही तरीके से जेल में डाला गया था, लेकिन वह झुकी नहीं। स्वर्गीय राजीव गांधी के खिलाफ भी दुष्प्रचार का अभियान चलाया गया, लेकिन अंत में बेदाग़ साबित हुए। नेशनल हेराल्ड मामले में इसी तरह सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेता बेदाग़ साबित होंगे।

जबलपुर में कांग्रेसी गिरफ्तार

जबलपुर कांग्रेस इकाई ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। नारेबाजी करने पर कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर परिसर बाहर खदेड़ते हुए ले गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इधर, कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

इंदौर में पार्टी दो गुटों में बंटी

इंदौर कांग्रेस सड़कों पर उतरी, लेकिन विरोध से पहले ही कांग्रेसी खुद असमंजस में नजर आए। वजह ये कि उन्हें ईडी कार्यालय का सही पता ही नहीं था। पहले कांग्रेस नेताओं ने पुराने ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन की योजना बनाई, लेकिन जब मीडिया ने बताया कि ईडी का दफ्तर अब नेहरू पार्क के पास शिफ्ट हो गया है, तब कहीं जाकर विरोध की दिशा तय हो पाई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जब कांग्रेस नेता नेहरू पार्क पहुंचे, वहां भी पार्टी दो गुटों में बंटी नजर आई। एक ओर थे कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा और दूसरी ओर पूर्व शहर अध्यक्ष विनय बकलीवाल। दोनों के गुटों की रणनीति अलग-अलग दिखाई दी। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और नेतृत्व तक सब कुछ दो धड़ों में बंटा नजर आया।

ग्वालियर में एसडीएम सोंपा गया ज्ञापन

ग्वालियर कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कांग्रेस विधायकों के साथ ही राज्यसभा सांसद अशोक सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। राज्यसभा सांसद अशोक सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार विपक्ष और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इसके लिए हमारे नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहे हैं, लेकिन हमारे नेता डरने वाले नहीं हैं। जिस परिवार ने देश के लिए इतना त्याग किया हो वह इतनी छोटी बातों से डरने वाला नहीं है।इसका डटकर सड़कों पर उतरकर मुकाबला किया जाएगा।

पन्ना में रैली निकालकर हल्ला बोल प्रदर्शन

पन्ना कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने रैली निकालकर हल्ला बोल प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट में हंगामा किया। साथ ही तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह ने बताया कि सरकार की इस नवीनतम दमनकारी कार्रवाई, जिसमें ED और CBI जैसी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की मनमानी और अन्यायपूर्ण जब्ती और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हमारे पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना राज्य सत्ता का भयानक दुरुपयोग है। यह लोकतांत्रिक विपक्ष पर सीधा हमला है, सत्तारूढ़ शासन द्वारा राजनीतिक डराने-धमकाने का एक प्रयास है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व कभी चुप नहीं बैठेगा, बल्कि इसका कड़ी निदा करती है।

जांच एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग- सीहोर कांग्रेस जिला अध्यक्ष

सीहोर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने आरोप लगाया है कि यह आरोप पत्र राजनीतिक रूप से प्रेरित है और सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जाना।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *