गुना पत्थरबाजी मामलाः दिग्विजय के बयान पर BJP MLA रामेश्वर शर्मा का पलटवार, पूछा- मस्जिद में या मुसलमान की छत पर इतने पत्थर क्यों रखे गए
राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के गुना में पत्थरबाजी की घटना और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि- घटना गुना की हो, खंडवा, खरगोन या देश के किसी भी हिस्से की हो। आपने राम जी के गानों पर तो सवाल खड़े कर दिए, कि जय श्री राम के गाने बज रहे थे इसलिए उनसे आपको आपत्ति हो गई। कभी आपने यह नहीं पूछा कि इतने पत्थर मस्जिद में या मुसलमान की छत पर क्यों रखे गए? इतने पेट्रोल बम बनाकर मुसलमान ने क्यों रखे थे? हथियार क्यों रखे थे?
पाकिस्तान के ISI एजेंट के रूप में यहां काम कर रहे
आप कभी मुसलमान से यह सवाल नहीं करोगे कि उनके पास पत्थर कहां से आए। पेट्रोल बम कहां से आए? तलवार कहां से आई? निर्दोष हिंदुओं को मारने के हथियार कहां से आए? जब भी अपने सवाल किए हैं तो आप ने राम पर, कृष्ण पर, महावीर स्वामी पर, गौतम बुद्ध पर सवाल किए। कभी आपने आतंकियों पर सवाल नहीं किया। इससे यह लगता है कि आप हिंदुस्तान में रह भले ही रहे हैं लेकिन आप पाकिस्तान के ISI एजेंट के रूप में यहां काम कर रहे हैं।
पूरी कांग्रेस मुसलमानों की चाटुकारिता कर रही
रामेश्वर शर्मा ने कहा- पत्थर फेंकने वाले मुसलमान चाहे कश्मीर में हों, गुना में हों, खंडवा में हों, मेरठ में हों या संभल में हों, आप हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं और हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। पत्थर फेंकने वालों को शाबाशी देने का काम आप करते हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि पूरी कांग्रेस हिंदू और सनातन विरोधी है। पूरी कांग्रेस मुसलमानों की चाटुकारिता कर रही है और जिन्ना की चाल चल रही है। दिग्विजय सिंह पछताओगे और पूरी कांग्रेस खत्म हो जाएगी। जय श्रीराम का नारा बुलंद था, बुलंद है और वह बुलंद ही रहेगा।
बता दें कि गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर मस्जिद के पास पत्थरबाजी हुई थी। घटना के बाद वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में मस्जिद के पास स्थिति को नियंत्रित किया था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H