MP TRANSFER BREAKING: 9 IAS अधिकारियों का तबादला, 4 जिलों के बदले गए कलेक्टर, आदेश जारी
शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। चार जिलों के कलेक्टर को इधर से उधर किया गया है। इसमें उज्जैन, विदिशा, हरदा और अशोकनगर के कलेक्टर शामिल है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
एमपी में 9 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया गया है। प्रदेश के चार जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है। अशोकनगर, हरदा, उज्जैन और विदिशा जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। आदित्य सिंह को अशोकनगर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं रौशन कुमार सिंह उज्जैन के कलेक्टर होंगे। सिद्धार्थ जैन को हरदा और अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले की कमान सौंपी है।
इसके अलावा संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H