मध्य प्रदेश मानसून Good News


हिन्द महासागर एवं अरब सागर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली हवाएं जिनके कारण भारत और बांग्लादेश आदि में बारिश होती है, जिन्हें मानसून या पावस के नाम से पुकारा जाता है, के बारे में गुड न्यूज़ है। समुद्र में यह पूर्वानुमान से अधिक स्पीड से चल रही है और अपने निर्धारित समय से 72 घंटे पहले भारत के तट पर पहुंचने की संभावना है 

भारत में मानसून की लाइव लोकेशन एवं पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने, लेटेस्ट सैटेलाइट इमेज के आधार पर बताया है कि, मानसून अपने निर्धारित समय से 72 घंटे पहले अंडमान सागर के तट पर पहुंच गया है। रविवार 19 मई को मानसून के बदले दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर दिखाई देने लगे हैं। भारत सरकार के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, इस स्थान पर दिनांक 22 मई को मानसून पहुंचता है। इस बार 19 मई को आ गया है। यदि मानसून के बदले इसी स्पीड से समुद्र के ऊपर भारत की तरफ बढ़ते रहे तो भारत की जमीन अर्थात केरल में तीन दिन पहले पहुंच जाएंगे। 

मध्य प्रदेश में मानसून कब आएगा

उल्लेखनीय है कि केरल में मानसून के पहुंचने के 15वें दिन मानसून के बाद मध्य प्रदेश के आसमान में प्रवेश कर जाते हैं। यह सामान्य परिस्थितियों में होता है। यदि हवा की स्पीड ज्यादा है तो यह एक दिन पहले और कभी-कभी दो-तीन दिन पहले भी मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाते हैं। इस बार समुद्र में स्पीड ज्यादा चल रही है और केरल में निर्धारित समय से पहले पहुंचने की संभावना है। यदि भारत के आसमान में भी मानसून के बादलों की स्पीड यही रही तो मध्य प्रदेश में मानसून करीब 100 घंटे पहले (लगभग 12 जून को) आ जाएगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *