दर्दनाक: सीवर लाइन पाइप में दबने से 12 साल के एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल, खेलने के दौरान हुआ हादसा 


तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, यहां ईदगाह मैदान में खेल रहे दो बच्चे सीवर लाइन के ढोला पाइप में दब गए। इस घटना में 12 साल के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बच्चा घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात साढ़े नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है। दोनों बच्चे मैदान में पाइप के पास खेल रहे थे तभी यह हादसा हो गया। इधर घटना के बाद मृत बच्चे के परिजनों ने हंगामा कर दिया। 

READ MORE: विवाहिता के साथ छेड़छाड़: तंत्र-मंत्र पूजा से बच्चा पैदा करने का दिया झांसा, फिर तांत्रिक ने बंद कमरे में की गंदी हरकत  

जानकारी के मुताबिक मामले पर मैहर थाने में ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि सीवर लाइन ढोला पाइप में किसी भी तरह का सपोर्ट नहीं लगाया गया था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में ठेकेदार के खिलाफ भारी नाराजगी है। परिवार वा स्थानीय लोगों की मांग है कि जब तक कलेक्टर नहीं आयेगी तब तक वे बच्चे की डेड बॉडी नहीं लेंगे। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

READ MORE: काल के गाल में समा गई 3 मासूम जान, अवैध गड्ढे ने छीन ली घर की खुशियां, तीन बहनों की मौत 

बताया जा रहा है कि ठेका कंपनी एलसी इंफ्रा गुजरात की है, वहीं इसका ओनर हरीश वागहासिया बताया जा रहा है। जबकि प्रोजेक्ट मैनेजर हिल जबोलिया है। ईदगाह मैदान के पास सीवर लाइन का निर्माण कार्य हो रहा है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।  

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *