विवाहिता के साथ छेड़छाड़: तंत्र-मंत्र पूजा से बच्चा पैदा करने का दिया झांसा, फिर तांत्रिक ने बंद कमरे में की गंदी हरकत  


कर्ण मिश्रा, भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता के साथ तंत्र-मंत्र पूजा से बच्चा पैदा करने का झांसा देकर छेड़खानी की गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता की 3 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से दंपति को बच्चा नहीं हो रहा था। जिससे महिला और उसका पति परेशान थे। इसी दौरान पास के दमोह गांव में रहने वाले रोहित गोस्वामी से उनकी पहचान हुई। 

तंत्र पूजा से बच्चा दिलाने का दंपति का दिया झांसा 

जानकारी के मुताबिक रोहित ने महिला के पति को भरोसा दिलाया कि वह तंत्र-मंत्र पूजा के जरिए उनके घर संतान की उत्पत्ति कर देगा। एक दिन रोहित गोस्वामी महिला और उसके पति को लेकर ग्वालियर आया। यहां एक होटल में रुकवाया। होटल के कमरे के अंदर पूजा पाठ तंत्र-मंत्र करने के नाम पर रोहित ने महिला को बिठाया और उसके पति को दूसरे कमरे में भेज दिया। इसी दौरान रोहित ने महिला के साथ छेड़छाड़ की,उसने विरोध किया। इसके बाद महिला अपने पति के साथ गांव लौट गई। 

महिला के पति ने आरोपी को ऐसे करवाया गिरफ्तार 

गांव जाकर महिला ने पति को पूरी घटना बताई, इसके बाद पति ने रोहित गोस्वामी को फिर से फोन लगाकर जल्दी तंत्र-मंत्र से बच्चा पैदा करने की मिन्नत की। रोहित ने दोनों पति-पत्नी को फिर ग्वालियर के होटल बुलाया। पड़ाव के होटल में आने के बाद पति ने पुलिस को खबर दे दी और आरोपी रोहित गोस्वामी को गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस अब रोहित से यह पूछताछ कर रही है कि इससे पहले उसने कितने लोगों के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी और इस तरह की घटनाएं की है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *