हो जाएं तैयार: 8000 पदों पर जल्द होगी पुलिस की भर्ती, इस दिन होगी परीक्षा


MP Police Bharti 2025: मध्य प्रदेश में जल्द ही पुलिस विभाग (Madhya Pradesh Police Recruitment 2025) में बंपर भर्ती होगी। प्रदेश में 8000 पद भरे जाएंगे। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती के तहत इंस्पेक्टर और कांस्टेबल (MP Inspector and Constable Bharti) के पद भरे जाएंगे।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल इस माह के अंत में आठ हजार पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इसमें 7,500 कांस्टेबल और 500 उप निरीक्षक के पद शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। भर्ती की अधिसूचना इसी महीने के आखिरी तक जारी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: कहीं ये मौका निकल न जाए… ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 1 लाख से अधिक सैलरी, जानिए पूरी डिटेल

बताया जा रहा है कि पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा जून-जुलाई के आसपास हो सकती है। गौरतलब है कि प्रदेश में एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा छह साल बाद हो रही है। इससे पहले साल 2018 में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हुई थी। इसका एक कारण कोविड-19 और बीते कुछ सालों से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होना है।

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना में नौकरी का सुनहरा मौका: आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक है रजिस्ट्रेशन, यहां देखें फिजिकल और शैक्षिक योग्यता की पूरी डिटेल

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा में सरकारी विभागों के रिक्त पदों को भरने का ऐलान किया है। आगामी पांच साल में सरकार ढाई लाख पदों पर भर्ती करेगी। सभी विभागों के खालों पदों को भरा जाएगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *