8 दिन बाद घोड़ी चढ़ने वाला था शख्स, अचानक थाने पहुंची एक लड़की, कहा- इसने 4 सालों तक मेरा रेप किया


अजय नीमा, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक 8 दिन बाद घोड़ी चढ़ने वाला था। लेकिन उसके पहले ही गर्लफ्रेंड ने फिल्मी स्टाइल में उसके खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर थाने में शिकायत कर दी। जिसके बाद अब वह सलाखों के पीछे है। चौंकाने वाला मामला बड़नगर थाना क्षेत्र का है।

शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा आरोपी

दरअसल, 21 साल की युवती ने शिकायत की है कि पीरझलार गांव का दीपक परिहार पिछले 4 सालों से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। युवती को हाल ही में मालूम चला कि उसका बॉयफ्रेंड 15 अप्रैल को किसी और लड़की से शादी कर रहा है। विवाह के बारे में पता चलते ही उसके खिलाफ रेप केस में शिकायत दर्ज करा दी। 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी दीपक के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) (एम),137 (2), 87 सहित 51/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पहली बार दुष्कर्म के दौरान 16 साल की थी लड़की

इस मामले मे थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है। क्योंकि जब पहली बार युवक ने दुष्कर्म किया था तब लडकी की उम्र मात्र 16 साल थी।

10वीं क्लास से थी दोनो की दोस्ती

बताया जाता है कि स्कूल में कक्षा 10वीं की पढ़ाई के दौरान किशोर-किशोरी की दोस्ती हो गई थी। दोनों 11वीं कक्षा में आए तो उनके बीच फिजिकल रिलेशन बन गए। कॉलेज में आने तक दोनों के रिलेशन चलते रहे। स्कूल से दोनों कॉलेज में पहुंच गए। यहां भी दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे। करीब 4 सालों तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *