विवाहिता से दरिंदगी: महिला को सुनसान पहाड़ी पर ले गया, जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती बनाया संबंध, पड़ोसी ने की हैवानियत की हदें पार


कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहाड़ी पर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की है। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

यह पूरा मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय विवाहिता ने थाने में शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि 1 अप्रैल की शाम वह बाजार से घर लौट रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला रूप सिंह जाटव रास्ते में मिला और बातों ही बातों में उसे रास्ते में पड़ने वाली एक सुनसान पहाड़ी पर ले गया। जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया।

ये भी पढ़ें: शादी की ऐसी सनक! लड़की के घरवालों ने विवाह से किया इंकार, फिर आधी रात घर में घुसकर युवक ने जो किया…

घटना के बाद पीड़ित महिला घर लौटी और अपने साथ हुई घटना की जानकारी घर वालों को दी। जिसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता थाने पहुचीं और शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी रूप सिंह जाटव के खिलाफ दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: Death Mystery- Suicide or Murder ! GRMC में न्यूरो में DM कर रही डॉ. रेखा की मौत बनी रहस्य, चार दिन बाद भी परिजनों को नहीं दिखाई पीएम रिपोर्ट

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *