बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दर्दनाक हादसा: विभागीय हाथी ने श्रमिक को कुलचा, मौके पर मौत, वन विभाग के अधिकारियों पर लगे ये आरोप


संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उमरिया  (Umaria) के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) के परिक्षेत्र ताला के आमानाला हाथी कैम्प से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां श्रमिक की हाथी के कुचलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर भेजा गया।

ग्वालियर में इंटक का प्रांतीय अधिवेशन: मजदूरों से जुड़े विषयों पर होगी चर्चा, कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह होंगे शामिल 

जानकारी के अनुसार, कैंप के हाथी अष्टम ने अपने ही देखभाल करने वाले श्रमिक नागेन्द्र सिंह को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब श्रमिक नागेंद्र सिंह को हाल ही में कार्य पर नियुक्त किया गया था और उन्हें अकुशल श्रमिक के रूप में हाथी कैम्प में ड्यूटी पर लगाया गया था। वहीं घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है।

बिजली कंपनी की दादागिरी: बिल जमा होने के बाद भी उठा ले गए किसान की बाइक, वीडियो वायरल कर CM से लगाई न्याय की गुहार

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि, ऐसे खतरनाक स्थान पर अकुशल श्रमिक को ड्यूटी पर क्यों लगाया गया था, जबकि उन्हें उचित सुरक्षा उपाय नहीं दिए गए थे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *