‘जैसे ही मैं ब्राह्मणों का नाम लेता हूं’, फिर चर्चा में IAS नियाज खान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात


सुधीर दंडोतिया, भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस नियाज खान (IAS Niaz khan) एक बार फिर सुर्खियों हैं। IAS अफसर ने एक बार फिर ब्राह्मणों की जमकर तारीफ की है। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे ही मैं ब्राह्मणों का नाम लेता हूं लोगों में आग लग जाती है।

आईएएस नियाज खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- जैसे ही मैं ब्राह्मणों का नाम लेता हूं लोगों में आग लग जाती है। कोई मानने को तैयार नहीं कि यहूदियों की भांति ब्राह्मण भी सुपर जीनियस हैं। मेरी किताब BRAHMIN THE GREAT में मैंने यही बताया है। अगर ब्राह्मण को अलग थलग रखा जाएगा तो देश को अपार हानि होगी। ब्राह्मण आध्यात्मिक गुरु हैं।

ये भी पढ़ें: आईएएस नियाज खान फिर चर्चा मेंः इस बार श्वेत-अश्वेत का मुद्दा उठाया, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

इससे पहले IAS नियाज खान ने कहा था कि ‘देश में हर तरफ नफरत का माहौल है वह केवल और केवल ब्राह्मण ही ठीक कर सकते हैं। एक ब्राह्मण अकेला कई हज़ार के बराबर होता है। इतिहास भी ब्राह्मणों ने ही बदला था। ब्राह्मण देश के केंद्र बिंदु हैं। शक्तिशाली राष्ट्र के लिए नफ़रत ख़त्म होना ही चाहिए। ब्राह्मण आगे आएं, नफ़रत ख़त्म करें।’

ये भी पढ़ें: ‘पहले हिंदुओं को भाई माने’, फिर चर्चा में IAS नियाज खान, कहा- इस्लाम तो अरब का धर्म है, देश के मुसलमानों से की ये अपील

कौन है IAS नियाज खान

नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के निवासी है। वे 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे। उन्हें प्रमोट कर आईएएस अफसर बनाया गया और मध्य प्रदेश कैडर दिया गया। नियाज खान 7 नॉवेल लिख चुके हैं। एक नोवेल पर आश्रम वेब सीरिज भी बनी है, जिसका क्रेडिट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्माता के खिलाफ कोर्ट में केस भी दायर किया था। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखकर सनातन धर्म और ब्राम्हणों को महान बताया था, जिस पर जमकर बवाल मचा था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *