वन विभाग के प्लांटेशन में भड़की आगः बुझाने के प्रयास में झुलसे तीन सुरक्षा श्रमिक, सभी जिला अस्पताल में भर्ती


इदरीश मोहम्मद पन्ना। गर्मी आते ही पन्ना जिले में जंगलों में आग लगने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसा ही एक मामला आज उत्तर वन मंडल अंतर्गत आने वाले झलाई प्लांटेशन में देखने को मिला जहां अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसे बुझाने के प्रयास में तीन सुरक्षा श्रमिक झुलस गए। किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे जिन्हें आनन- फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है। प्लांटेशन में लगी आग को बुझाने का प्रयास जारी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तर वन मंडल अंतर्गत आने वाले झलाई प्लांटेशन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसे बुझाने के प्रयास में कपूर सिंह यादव उम्र 55 वर्ष, हरि सिंह यादव उम्र 60 वर्ष एवं राजेंद्र सिंह यादव उम्र 50 वर्ष तीनों सुरक्षा श्रमिक बुरी तरह झुलस गये। आग लगने की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया जहां उनका उपचार जारी है। जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी हरि सिंह यादव और राजेन्द्र सिंह यादव घायल सुरक्षा श्रमिकों ने दी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *