BHOPAL में हिंदूवादियों के सपोर्ट पर सर्वाइव करती है कांग्रेस, राहुल गांधी पहचान ही नहीं पाए


कांग्रेस के एकमात्र नेता राहुल गांधी का पिछले दिनों गुजरात में दिया गया स्टेटमेंट काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह बता रहे थे कि, गुजरात में कांग्रेस इसलिए चुनाव हार जाती है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेता भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते हैं। शायद वह मध्य प्रदेश की स्थिति पहचान नहीं पाए। यहां कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी की मदद से काम करती है। विरोध प्रदर्शन के लिए भी अपनी दम पर मंच नहीं बना पाते। 

जिस मंच से कांग्रेस के नेता भाषण दे रहे थे वह हिंदूवादी संगठन का था

मामला 9 मार्च को आयोजित विरोध प्रदर्शन का है। मंच पर लिखा था कि किस भारतीय जनता पार्टी से परेशान है। कांग्रेस के नेताओं ने बताई कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध विचारधारा की लड़ाई है। मजेदार बात यह है कि जिस मंच पर कांग्रेस का बैनर लगा था। जिस मंच से कांग्रेस के नेता भाषण दे रहे थे। वह मंच भोपाल के हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच द्वारा बनाया गया था। मंच के टूट जाने के बाद विवाद की स्थिति बन गई और खुलासा हुआ है। यह दूसरी बात है कि संस्कृति बचाओ मंच के प्रमुख चंद्रशेखर तिवारी, टेंट व्यवसाय भी है। पहली बात तो यह है कि चंद्रशेखर तिवारी, संस्कृति बचाओ मंच के प्रमुख हैं। यही उनकी सामाजिक पहचान है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मंच और टेंट के लिए उनसे मदद मांगी। यह अपने आप में प्रमाणित होता है कि, विचारधारा की लड़ाई लड़ने वाले नेताओं के बीच में कितनी पक्की दोस्ती है। 

राहुल गांधी के लिए यह जांच का विषय हो सकता है कि, यह गठबंधन दोनों नेताओं के बीच में है या फिर भारतीय जनता पार्टी की रणनीति काम कर रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि कांग्रेस पार्टी के नेता, भारतीय जनता पार्टी के पेरोल पर काम कर रहे हैं। क्या कांग्रेस पार्टी के पास इतना पैसा भी नहीं है कि वह बाजार से अपना टेंट और मंच लगवा सके। क्या मार्केट में कांग्रेस पार्टी की इतनी भी क्रेडिट नहीं बची है। क्या कांग्रेस पार्टी को भोपाल में सर्वाइव करने के लिए हिंदूवादियों के सपोर्ट की जरूरत है। राहुल गांधी को जांच करवाना चाहिए परंतु स्टारबक्स की कॉफी पीने वाले यदि जांच करेंगे तो जांच रिपोर्ट भी गड़बड़ हो सकती है। ✒ उपदेश अवस्थी

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *