BHOPAL शहर को बजट 2025 में क्या-क्या मिला, यहां पढ़िए POINT to POINT


मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत कर दिया है। दिनांक 1 अप्रैल 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 तक सरकार कहां कितना पैसा खर्च करेगी, पूरी प्लानिंग डिस्क्लोज कर दी गई है। आईए जानते हैं कि, अपने भोपाल को बजट 2025 में क्या-क्या मिला। इसके आधार पर आप कैलकुलेट कर सकेंगे कि आपका विधायक की कितनी घोषणाएं पूरी होने वाली है और कितनी पेंडिंग है। 

भोपाल शहर में तीन नए फ्लाइओवर ब्रिज के लिए बजट आवंटित

  1. भोपाल की बेहद व्यस्ततम सड़क लिंक रोड नंबर-1 के व्यापमं चौराहे पर करीब पौन किमी लंबा नया फ्लाइओवर बनाने के लिए 53 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे वल्लभ भवन, जेल पहाड़ी आने-जाने वाले लोग बिना जाम में फंसे निकल सकेंगे। 
  2. भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर फंदा के पास 37.70 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाइओवर बनाया जाएगा। 
  3. सूखी सेवनिया के पास 48.58 करोड़ रुपए से फ्लाइओवर बनाया जाएगा।

भोपाल इंदौर मेट्रो के लिए बजट

  • भोपाल और इंदौर मेट्रो के लिए 850 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • शैतान सिंह चौराहा से मनीषा मार्केट, बंसल हॉस्पिटल, स्वर्ण जयंती पार्क, बावड़िया तिराहा से कोलार रोड तक निर्माण के लिए भू-अर्जन कार्य के लिए 10.92 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • बाग सेवनिया स्थित राष्ट्रीय संस्कृति संस्थानम के पास ऑडिटोरियम एवं स्विमिंग पुल निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

भोपाल में कितनी नई सड़क बनेंगी 

  1. चार इमली मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण: 4 किमी, 25 लाख
  2. स्वर्ण जयंती पार्क से गुलमोहर मार्ग: 3 किमी, 10 लाख
  3. गुलमोहर से अकृति इको सिटी रोड: 4.5 किमी, 12 लाख
  4. विरासत हाइट से बावड़िया चोहरा: 3 किमी, 10 लाख
  5. अमलतास से प्रीमिया मार्ग का चौड़ीकरण: 5.5 किमी, 25 लाख
  6. भोपाल टॉकीज से पीर गेट: 114 किमी, 5 लाख
  7. सेंट्रल लाइब्रेरी से इतवारा बुधवारा मार्ग: 114 किमी, 5 लाख
  8. बाग सेवनिया पुलिस थाने से बाग मुगालिया होते हुए एचडीएफसी बैंक मार्ग : 3 किमी, 13:50 लाख
  9. अरिविंद विहार कालोनी रोड: 8 किमी, 36 लाख
  10. अरिविंद विहार सेतु से बाग मुगालिया: 4 किमी, 18 लाख
  11. हाउसिंग बोर्ड कालोनी से कटारा हिल्स: 2 किमी, 9 लाख
  12. पिपलानी से बायपास तक: 3 किमी, 13:50 लाख
  13. बड़ोली से बरखेड़ी देव मार्ग: 710 किमी, 3.40 लाख 

भोपाल की पुरानी सड़कों के लिए बजट प्रावधान

  1. बरखेड़ी फाटक से महामाई बाग, शंकराचार्य नगर, पुष्पा नगर, चांदबड़ वार्ड-36, 39 और 40 के मुख्य मार्गों के लिए 5 करोड़ रुपए।
  2. अशोका गार्डन ए-बी सेक्टर, ओल्ड अशोका गार्डन, पंजाबी बाग, शहंशाह गार्डन, लाला लाजपतराय कॉलोनी, वार्ड-69-70 की सड़कों के लिए 5 करोड़ रुपए।
  3. चेतक ब्रिज से गौतम नगर होते हुए रचना नगर, अंडरब्रिज से सुभाषनगर विश्राम घाट तक रोड चौड़ीकरण 5 करोड़ रुपए से होगा।
  4. रायसेन मार्ग से सुभाषनगर विश्राम घाट तक चौड़ीकरण 5 करोड़ रुपए से।
  5. अयोध्या बायपास से नारियलखेड़ा रेलवे अंडरपास तक सड़क निर्माण 4 करोड़ रुपए से ।
  6. डीआरपी नेहरू नगर की सभी 4 किमी सड़कों की मरम्मत- चौड़ीकरण के लिए 4.85 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
  7. मास्टर प्लान रोड सलैया से बावड़ियाखुर्द तक 4 लेन 2.20 किमी सीसी मार्ग के लिए 14.75 करोड़ रुपए।
  8. दशहरा मैदान स्टेडियम से अमरनाथ कॉलोनी के गेट तक 1.20 किमी सीसी रोड के लिए 3.79 करोड़ रुपए।
  9. मुख्य मार्ग से सेमरीकलां पहुंच 1 किमी मार्ग के लिए 1.56 करोड़ रुपए।
  10. डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी रोड से सब्जी मंडी तक 0.30 किमी सीसी रोड के लिए 1.53 करोड़ रुपए।
  11. द्रोणांचल एवं सुल्तानिया इंफेंट्री लाइन से संजीव नगर अंडरपास तक 5 किमी के लिए 12.50 करोड़ रुपए।
  12. वार्ड-26 बरखेड़ा खुर्द से भवंस भारती स्कूल, दुर्गा मंदिर पुरानी आंगनवाड़ी एवं बीला भवन के पास 4 किमी सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 4.80 करोड़ रुपए।
  13. राजीव गांधी नगर अयोध्या बायपास से जीत होम्स तक 2.20 किमी सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण के लिए 6.10 करोड़ रुपए।
  14. अवधपुरी एसबीआई ब्रांच से क्रिस्टल आइडियल सिटी के गेट तक 1 किमी सीसी मार्ग निर्माण के लिए 3.20 करोड़ रुपए।
  15. आदर्श नगर प्रधान मंडपम से साधना इन्क्लेव मुख्य 1 किमी सड़क के लिए 3.20 करोड़ रुपए।
  16. कुंजन नगर फेस – 1 मुख्य मार्ग से बाग सेवनिया सीसी नगर रोड 1.20 किमी मुख्य मार्ग के लिए 3.60 करोड़ रुपए।
  17. पंचवटी मार्केट साकेत नगर से मुख्य रोड तक 1.20 किमी सड़क निर्माण 3.60 करोड़ रुपए से।
  18. आशिमा मॉल से कटारा रोड तक (जाटखेड़ी जोड़ से बाग मुगालिया तक शेष कार्य) 1.50 किमी 4.50 करोड़ रुपए से।
  19. कलारा से दौलतपुर मार्ग 1.50 किमी तक 1.50 करोड़ रुपए से।
  20. लखरौनी से गौमुखधाम 1 किमी मार्ग 2.40 करोड़ रुपए से।
  21. कजलीखेड़ा मेन रोड से बोदा खो गांव तक 4.25 किमी सड़क के लिए 6.13 करोड़ रुपए।
  22. गिरधर परिसर से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी कॉलेज निर्मला देवी मार्ग कोलार रोड तक 1 किमी सड़क 3.18 करोड़ रुपए से।
  23. रातीबड़ हनुमान मंदिर से जवाहर नवोदय स्कूल तक 1 किमी सड़क 1.80 करोड़ रुपए से।
  24. बगरौदा से पिपलिया कुंजनगढ़ तक 3 किमी सड़क 4.77 करोड़ रुपए से।
  25. मुख्य मार्ग से सेमरीकलां पहुंच 1 किमी मार्ग के लिए 1.84 करोड़ रुपए।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।

भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।  





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *