मंत्री के ‘भीख’ मांगने वाले विवादित बयान पर हंगामा: यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रह्लाद पटेल के बंगले का घेराव करने से पहले पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका


कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल के ‘भीख’ वाले बयान पर सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में आज जबलपुर में यूथ कांग्रेस ने मंत्री प्रह्लाद पटेल के खिलाफ रैली निकल कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उनका निवास घेराव की कोशिश भी की। लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने सभी को रोक लिया।

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज मार्च निकाला। मंत्री के घर का घेराव रोकने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैसे ही मंत्री के घर कूच किया, पुलिस बल ने आंदोलनकारियों को रोक लिया। 

यूथ कांग्रेस ने भीख वाले बयान के लिए मंत्री प्रह्लाद पटेल से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा भी मांगा। मितेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि आंदोलन को कुचलने के लिए कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पहले से ही अपने घर में 500 से 1000 लोग बसा रखे थे। युवक कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर अपनी मांगों का पत्र सौंपा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *