‘कातिल इश्क’ ने ईद के दिन प्रेमी को बुलाया… फिर शौहर और उसके दोस्त के साथ मिलकर सुलाया मौत की नींद, खुलासा हुआ तो चौंक गई पुलिस


आकाश तिवारी, कुरवाई (विदिशा)। कुरवाई में हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने 11 महीने बाद धर दबोचा है। आरोपी मुस्तफा ने अपनी पत्नी के प्रेमी की गला घोंटकर हत्या की थी। इस वारदात को अंजाम देने में उसकी पत्नी और साथी ने भी साथ दिया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। आज SDOP मनीष राज का कुरवाई में अंतिम दिन है। जिससे पहले ही उनकी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पत्नी से जेल में मिलने पहचान छुपाकर जाता था आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी से मिलने के लिए पहचान छुपकर भोपाल जेल जाता था। इस दौरान पुलिस को शंका हुई तो उसके आईडी कार्ड की जांच की गई। जिसके बाद उसे फौरन दबोच लिया गया।

11 महीने पहले वारदात को दिया था अंजाम

बता दें कि मामला बीते 13 अप्रैल का है। कुरवाई नगर के वार्ड 3 में रहने वाले ऊदल सिंह मोगिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर 24 घंटे के भीतर हत्या का कारण पता कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में सामने आया था कि मृतक का आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध था। वह उसके घर भी जाते रहता था। महिला ने पति मुस्तफा के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की साजिश रची थी। 

ईद पर महिला ने प्रेमी को बुलाया घर

उसने 11 अप्रैल को ईद के दिन रात 11 बजे प्रेमी ऊदल सिंह को घर पर मिलने के लिए बुलाया था। घर में उसका पति और एक दोस्त पहले से ही छुपे बैठे थे। मृतक शराब के नशे में था। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और लाश को 24 घंटे तक घर में ही छुपाए रखा। 12 अप्रैल को आरोपी दिनभर लाश को ठिकाने लगाने की रणनीति बनाते रहे। इसके बाद 13 अप्रैल को जारगुवां गांव की कच्ची सड़क पर स्थित पुल से उसे नीचे फेंक दिया। 14 अप्रैल को आरोपी की लाश बरामद की गई थी।

SDOP की थाने में विदाई से पहले मिली कामयाबी 

बता दें कि SDOP मनीष राज का आज कुरवाई में आखिरी दिन है। उनका तबादला मंडला में हो गया है। इस केस में वह पिछले 11 महीनों से मेहनत कर रहे थे। जिसके बाद सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली थी। 

SDOP ने दी जानकारी

SDOP मनीष राज ने बताया कि आरोपी का मोबाइल बंद हो गया था, लेकिन अकाउंट चालू था। आधार कार्ड सेंटर से वह पैसे निकालता था। उसकी लोकेशन लगातार भोपाल आ रहा था। सेंट्रल जेल में अपने साथी और पत्नी से मिलने जाता था। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके ऊपर 10 हजार का इनाम था। पूछताछ में उसने हत्या करने की वजह और लाश को छुपाने की पूरी कहानी बताई।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *