MP Assembly Budget Session: विधायक फूलसिंह बरैया ने कहा- एसटी और ओबीसी का अधिक बजट होना चाहिए, जयवर्धन बोले- बीजेपी के ही राज में दंगे क्यों ?

राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र में आज राज्यपाल का अभिभाषण के पहले कांग्रेस विधायकों के बयान सामने आए हैं। विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने कहा कि- शेड्यूल कास्ट (एससी) और ओबीसी वर्ग का बजट अधिक होना चाहिए। महू मामले में कहा कि- बीजेपी के राज में दंगा होना कोई नई बात नहीं है।
बजट में खोदा पहाड़ निकली चिड़िया जैसा निकलेगा
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि- सदन में सरकार इसका स्पष्टीकरण दें कि बीजेपी के राज में ही भारत की जीत पर दंगे हो रहे हैं, ऐसा क्या हो रहा है। बीजेपी के खुरापाती नेता ऐसा माहौल बनाते हैं। ऐसा माहौल बनाने में वो माहिर होते हैं। मूल प्रश्न यह है के लापरवाही किसकी है नियंत्रण क्यों नहीं है, इस मामले में सरकार सदन में स्पष्टीकरण दें। कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि- किसानों के साथ अनदेखी की जा रही है। 2700 में गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है, बिजली संकट से किसान गुजर रहा है। रात दो बजे के समय बिजली दी जा रही है, बजट में खोदा पहाड़ निकली चिड़िया जैसा निकलेगा।
महू मामले में सरकार कार्रवाई कर रही
नेता प्रतिपक्ष का उमंग सिंघार ने कहा कि- प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। सुरक्षा के मामले में सरकार फेल है। सौरभ शर्मा छोटी मछली है बड़ी मछलियां गायब है। महू घटना में मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए, उन्हीं के पास गृह विभाग है। छापे रोज पढ़ते हैं लेकिन लीपापोती होती है, बड़े मगरमच्छों तक सरकार नहीं पहुंच पा रही है। महू घटना को लेकर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट बोले- इस मामले में सरकार कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस को सोच समझकर बोलना चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H