GOGS का बड़ा संकल्प: हर माह की 9 और 25 तारीख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में देंगी निशुल्क सेवाएं, 5 जरूरतमंद महिलाओं को शिक्षा-स्वास्थ्य रोजगार से बनाएंगी काबिल


कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी यानी गॉग्स ने बड़ा संकल्प लिया है। गॉग्स की 19 सदस्यीय टीम हर महीने की 9 और 25 तारीख को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर अपनी निशुल्क सेवाएं देंगी। साथ ही हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान करेंगी। जिससे मातृ मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा गॉग्स की महिला डॉक्टर्स ने संकल्प लिया है कि वह आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तक शहर की पांच जरूरतमंद महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार सहित अन्य तरह से काबिल बनाएंगी।

ग्वालियर ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और प्री होली मिलन मनाया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और कोर्डिनेटर डॉ अंशु बाजपेई रही। इस कार्यक्रम के जरिये महिलाओं की सेहत से लेकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने से जुड़ा बड़ा संकल्प लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के तहत कलेक्टर रुचिका चौहान के आग्रह पर अब गॉग्स की 19 सदस्यीय टीम हर महीने की 9 और 25 तारीख को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर अपनी निशुल्क सेवाएं देंगी। साथ ही हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान करेंगी। जिससे मातृ मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। मुख्य अतिथि कलेक्टर रुचिका चौहान ने गॉग्स सदस्यों की इस पहल के लिए आभार जताया। साथ ही यह भी कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से हम ग्वालियर में मातृ मृत्यु दर को कम कर देश की उन्नति में सहयोग कर सकते है।

इसके अलावा गॉग्स की महिला डॉक्टर्स ने संकल्प लिया है कि वह आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तक शहर की पांच जरूरतमंद महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार सहित अन्य तरह से काबिल बनाएंगी। इसके जरिये महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प मजबूत होगा। आपको बता दें कि कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम कोर्डिनेटर डॉक्टर अंशु बाजपेई ने किया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *