VIRAL VIDEO – मुख्यमंत्री अचानक गुस्से से लाल हो गए, लाडली बहनों के बीच देखिए क्या कह डाला
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों को के अकाउंट में 1552.73 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अचानक गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने लाडली बहनों के बीच से धर्मांतरण और दुराचरण की योजना बनाने वालों को सीधी चेतावनी दी कि वह, मध्य प्रदेश में ऐसा सपने में भी ना सोचें। इस मामले में हम बहुत कठोर हैं और ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा देते हैं।
मध्य प्रदेश की धरती पर दुराचरण और धर्मांतरण नहीं होने देंगे: डॉ मोहन यादव
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज पहली बार, इतने गुस्से में नजर आए। सामान्य तौर पर इस तरह के कार्यक्रमों में सीएम डॉ मोहन यादव भारतीय संस्कृति, पारिवारिक रिश्तों के आनंद और प्राचीन विज्ञान की बातें किया करते हैं। पहली बार उन्होंने भरे मंच से अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश की धरती पर बालिकाओं बेटियों के साथ दुराचरण और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का उल्लंघन करते हुए धर्मांतरण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार इन मामलों में कठोर कार्रवाई करेगी और ऐसे अपराधियों को, मौत की सजा का प्रावधान है।
दुराचरण और धर्मांतरण मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का वीडियो
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने क्या-क्या किया
– एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों को 1552.73 करोड़ राशि की अंतरित।
– 26 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग की 55.95 करोड़ की राशि अंतरित।
– ग्रामीण कौशल योजना में एक हजार युवतियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदाय।
– महिला बाल विकास विभाग के राज्य-स्तरीय पुरस्कार वितरित।
– आजीविका मिशन के चलित जैविक हाट बाजार के वाहन किये रवाना।
– महिलाओं के लिए डिजिटल ई-न्यूज लेटर “आजीविका अनुभूति” का किया विमोचन।
– सीहोर के समूह सदस्यों को 200 ई-सायकिल वितरित।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।