MP TOP NEWS TODAY: लाडली बहना योजना की 22वीं किश्त जारी, दुष्कर्म और धर्मांतरण पर होगी फांसी, मंत्री प्रह्लाद पटेल के IAS दामाद बने BDA के CEO, डी-मार्ट की तरह खुलेंगे ट्राइबल मार्ट, महिलाओं ने संभाली CM मोहन की सुरक्षा व्यवस्था की कमान, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें


MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 8 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहना योजना की 22वीं किश्त

मध्यप्रदेश की लाडली बहनों की इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर उनकी खातों में 22 वीं किस्त की राशि डाल दी गई है। प्रदेश के 1.27 करोड़ बहनों के खातों में 1552.73 लाख डाले गए हैं। इसी तरह सिलेंडर रिफिलिंग के लिए अलग से 26 लाख बहनों को 55.95 करोड़ रुपए दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

दुष्कर्म और धर्मांतरण पर अब MP में फांसी की सजा, महिला दिवस पर सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान

बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सजा के प्रावधान के बाद अब बेटियों का धर्मांतरण (लव जिहाद) कराने वाले दोषियों के लिए भी मध्यप्रदेश में फांसी की सजा का प्रावधान किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह ऐलान किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

मंत्री प्रह्लाद पटेल के IAS दामाद बने BDA के CEO

IAS Shyamveer Singh: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस बीच मंत्री प्रह्लाद पटेल के दामाद को भोपाल विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

MP में डी-मार्ट की तर्ज पर खुलेंगे ट्राइबल मार्ट

मध्य प्रदेश के खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि डी मार्ट की तर्ज पर प्रदेश में ट्राईबल मार्ट भी खोले जाएंगे, जिसका संचालन खुद महिलाएं करेंगी। शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खंडवा के आदिवासी ब्लॉक खालवा, मंडला और शहडोल में इसकी शुरुआत की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

पूर्व विधायक के बिगड़े बोल: मंत्री विजयवर्गीय को बताया पागल तो महापौर को गधा

मध्य प्रदेश के इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के सामने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। इसी दौरान पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने अपने भाषण में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ‘पागल’ कह दिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को ‘गधा’ बता दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने संभाली CM मोहन की सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की कमान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश की राजधानी में अनूठी पहल देखने को मिली। जहां महिलाओं ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की कमान संभाली वहीं दो महिला पायलट ट्रेन लेकर रवाना हुई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सुरक्षा और काफिला (कारकेड) सहित व्यवस्थाओं की समस्त कमान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज महिलाओं ने संभाली। यहां पढ़ें पूरी खबर

हटाए गए भोपाल विकास प्राधिकरण के CEO प्रदीप जैन

राज्‍य सरकार ने भोपाल विकास प्राधिकरण के CEO प्रदीप जैन को हटा दिया। उन्हें मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद श्यामवीर सिंह भोपाल विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी संभालेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

सतना को संभाग बनाने की उठी मांग

मध्य प्रदेश के सतना जिले से मैहर जिला अलग होने के बाद अब एक नई मांग उठी है। यह मांग किसी और की नहीं बल्कि प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की है, जिन्होंने प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने यह जिक्र किया है कि सतना जिलों को अब संभाग बनाया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर

क्यूआर कोड स्कैन करते ही सामने होगा बजट

10 मार्च से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान 12 मार्च को बजट जारी होगा. वित्त विभाग बजट पुस्तिका के साथ क्यूआर कोड भी जारी करेगा. क्यूआर कोड पहले से जारी किया जाएगा, लेकिन वित्त मंत्री का सदन में भाषण पूरा होने पर ही ये स्कैन हो सकेगा. इस बार चार लाख करोड़ से अधिक का बजट आएगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के संचालक राजेश शर्मा की 2.37 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की अटैच 

त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के संचालक राजेश शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति विंग ने 2.37 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्तियां अटैच कर दी हैं। बेनामी संपत्ति विंग ने उनके ग्रुप की 2.37 करोड़ रुपए की तीन और प्रॉपर्टी अटैच की हैं। इनमें कस्तूरबा नगर का तीन मंजिला मकान और बरखेड़ा नाथू गांव की दो जमीनें शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *