MP NEWS – भिंड में वोटर को गोली मारी, नशे में टल्ली पीठासीन अधिकारी, दिग्विजय का राग EVM …


मध्य प्रदेश में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। टोटल 9 सीटों पर सुबह 11:00 बजे तक 30% वोटिंग हुई है। ब्रेकिंग न्यूज़ में- भिंड में एक मतदाता को गोली मार दी गई। राजगढ़ में पीठासीन अधिकारी नशे में टल्ली पाया गया और पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्री दिग्विजय सिंह का राग EVM शुरू हो गया है। 

MADHYA PRADESH ELECTION BREAKING NEWS HEADLINES 

  • भिंड में वोट डालने जा रहे एक युवक को घेरकर कुछ लोगों ने पेट में गोली मार दी। 
  • मुरैना में कांग्रेस कैंडिडेट सत्यपाल सिकरवार ने पुलिस-प्रशासन पर वोटिंग डंप कराने के आरोप लगाए। 
  • मंत्री एंदल सिंह कंषाना के मुरैना गांव गाड़ी खेड़ा में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। 
  • राजगढ़ में शराब पीकर अभद्रता कर रहे पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। 
  • राजगढ़ में पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को नजरबंद भी किया है। 
  • कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का कहना है कि चाचौड़ा में एक बूथ पर 11 वोट डले और ईवीएम 50 बता रही थी।
  • खुरई में पोलिंग बूथ क्रमांक 70 के पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  • सागर के गोलापगंज स्थित लाल स्कूल में मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सड़ा खाना दिया गया। इसमें सब्जी खराब हो गई थी। कर्मचारियों ने खाना नहीं खाया और उसे बाहर रख दिया।
  • मुरैना, शिवपुरी, राजगढ़, बैतूल, रायसेन समेत कुछ जिलों से कुछ स्थानों पर मतदान का बहिष्कार करने की भी सूचना है। 

वोट डालो नहीं तो बुलडोजर चलेगा 

सुमावली विधानसभा के गड़ी-खेड़ा गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। उनका कहना है कि पोलिंग बूथ 3 किलोमीटर दूर है। यहां 414 वोटर हैं। सुबह 10.30 बजे तक सिर्फ 9 लोगों ने ही वोट डाले। इनमें 7 वोट ग्रामीणों तो 2 अधिकारियों के हैं। गांव के पूर्व सरपंच रणवीर सिंह देवगोड़ा का आरोप है कि पटवारी सूरत सिकरवार ने उन्हें धमकाते हुए कहा है कि वोट डलवाइए, नहीं तो मकान गिरा देंगे।

गरीब ग्रामीण फर्ज निभा रहे हैं, सरकार ने फर्ज नहीं निभाया

श्योपुर विधानसभा के अनीदा और सुनवई गांव के बीच से निकली क्वारी नदी का है। अनीदा गांव के लोगों का पोलिंग बूथ नदी पार सुनवई गांव में है। ग्रामीण नदी पार कर मतदान का अपना फर्ज निभाने जा रहे हैं, लेकिन शर्म की बातें की सरकार ने आज तक फर्ज नहीं निभाया। इस नदी पर पल नहीं बनाया। मतदान के लिए गांव में पोलिंग बूथ नहीं बनाया। सुनवई गांव विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत का गृह गांव है। शर्म तो रावत साहब को भी आनी चाहिए।

मध्य प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। इन सभी नौ लोकसभा सीटों पर टोटल 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 नागरिकों को मतदान का अधिकार मिला है। चुनाव आयोग ने 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 5,744 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। पोलिंग टीम में करीब 81 हजार कर्मचारी हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *