Railway station ko Hindi mein kya Kahate Hain


यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है और बहुत सारे लोग इसका उत्तर जानना चाहते हैं। कुछ विद्वानों ने सार्वजनिक प्रश्न उत्तर मंचों पर कुछ उत्तर दिए हैं परंतु हम यहां स्पष्ट करना चाहते हैं कि, रेलवे स्टेशन को रेलवे स्टेशन को हिंदी में ‘लौह पथ गामिनी विराम बिंदु’ या ‘लौह पथ गामिनी विश्राम स्थल’ नहीं कहा जाता। यह पूरी तरह से गलत है। अब प्रश्न उपस्थित होता है कि फिर सही क्या है। चलिए अनुसंधान करते हैं:- 

अपने उत्तर तक पहुंचने से पहले हिंदी भाषा की विशेषता पढ़िए

दुनिया भर की तमाम भाषाओं में हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है जो सरल और सुगम है। इस भाषा को बड़ी ही आसानी से सीख जा सकता है और उससे कहीं ज्यादा आसानी से बोला जा सकता है। हिंदी भाषा की शब्दावली बड़ी समृद्ध है। इसमें संस्कृत के अलावा फारसी, अरबी और अंग्रेजी भाषा के शब्दों को भी शामिल किया गया है। कि यह एक वैज्ञानिक भाषा है और इसमें वर्णों का उच्चारण बाद ही स्पष्ट होता है। हिंदी एक लचीली भाषा है, इसमें नए शब्दों को जोड़ने और पुराने शब्दों को संशोधित करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। दूसरी भाषाओं के शब्दों को हिंदी भाषा में कितनी आत्मीयता के साथ स्वीकार किया जाता है, इसका सबसे प्रमुख प्रमाण यह है कि हिंदी भाषा का नामकरण “हिंदी”, संस्कृत भाषा के माध्यम से नहीं बल्कि फारसी भाषा के माध्यम से हुआ है। 

रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं

अब तक आप समझ चुके होंगे की रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं और ‘लौह पथ गामिनी विराम बिंदु’ या ‘लौह पथ गामिनी विश्राम स्थल’ क्यों नहीं कहा जा सकता है। दरअसल, हिंदी भाषा में अंग्रेजी भाषा के अनेक शब्द शामिल किए गए हैं। ट्रेन, रेल, क्रिकेट, हॉकी, इत्यादि ऐसे सैकड़ो नाम है, जिनका उच्चारण अंग्रेजी और हिंदी भाषा में एक समान होता है। ठीक इसी प्रकार से रेलवे स्टेशन को अंग्रेजी में RAILWAY STATION और हिंदी में “रेलवे स्टेशन” कहते हैं। बिल्कुल वैसे ही जैसे दिल्ली को अंग्रेजी में DELHI ही कहते हैं। क्योंकि यह एक स्थान का नाम है। इसे ट्रांसलेट नहीं किया जा सकता है। 

केमिकल लोचा पढ़िए

यदि कोई फिर भी जिद करना चाहे तो उसे रेलवे स्टेशन को हिंदी में “लौह पथ गामिनी अड्डा” अथवा “लौह पथ गामिनी स्थानक” कहना चाहिए, लेकिन ऐसा भी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि अंग्रेजी में RAIL का अर्थ होता है लोहे की पटरी और यदि “लौह पथ गामिनी स्थानक” का अंग्रेजी ट्रांसलेट किया तो वह TRAIN STATION हो जाएगा। 

तो क्या नामकरण गलत हो गया है – FACT CHECK

बिल्कुल नहीं, नामकरण पूरी तरह से सही है। RAILWAY एक डिपार्टमेंट का नाम है और उसके स्टेशन को RAILWAY STATION कहते हैं। यहां पर सिर्फ ट्रेनों का ठहराव नहीं होता बल्कि RAILWAY डिपार्टमेंट के बाकी सारे काम भी होते हैं। इसलिए इस स्थान को TRAIN STATION नहीं बल्कि RAILWAY STATION कहते हैं। यह एक स्थान का नहीं बल्कि ऑफिस का नाम है। बिल्कुल वैसे ही जैसे कलेक्टर ऑफिस। अब आप कलेक्टर को हिंदी में कुछ नहीं कह सकते, यह एक पद नाम है। ऑफिस को हिंदी में कार्यालय कह सकते हैं। इस प्रकार रेलवे स्टेशन में आप रेलवे को कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि यह एक विभाग का नाम है। चाहें तो स्टेशन का हिंदी (स्थानक-अड्डा) कर सकते हैं। ✒ उपदेश अवस्थी। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *