MP Weather Update: बदल गया मौसम का मिजाज, दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास, 3 दिन बाद तापमान में गिरावट के आसार  


भोपाल। MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने बड़ी करवट बदली है। अब तेज धूप से चुभन होने लगी है। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रविवार को ग्वालियर, नीमच, मुरैना, श्योपुर, मंदसौर और भिंड में कोहरा रहा। ऐसा ही मौसम सोमवार सुबह भी है। उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कोहरा छाया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिन बाद प्रदेश में दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 

READ MORE: MP Morning News: 12वीं टॉपर्स को मिलेंगे लैपटॉप और स्कूटी, सिंगल विंडो सिस्टम से उद्योगों के लिए 1243 करोड़ का निवेश, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार  

3 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने के आसार है। वहीं, 8 फरवरी को भी एक सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। रविवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बड़ी बढ़त रिकॉर्ड हुई है। राजगढ़ के अलावा प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। 

कई जिलों में तो न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान सिवनी में 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रमुख स्थानों के न्यूनतम तापमान को देखा जाए तो भोपाल में 10.2, ग्वालियर में 12.2, इंदौर में 12.1, पचमढ़ी में 10.5, राजगढ़ में 8.6, उज्जैन में 10.7, जबलपुर में 14.4, मंडला में 12.5, सिवनी में 17, सीधी में 16.02 और बालाघाट में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

पिछले 10 साल का ऐसा रहा मौसम का ट्रेंड  

प्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फरवरी महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा, जबकि रात में 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *