Padma Award 2024: MP के पैरा स्विमर Satendra Lohiya को मिला पद्मश्री अवार्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित


कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैरा स्पोर्ट्स श्रेणी में मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पैरा स्विमर सतेंद्र सिंह लोहिया को पद्मश्री पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है। सतेंद्र लोहिया को यह सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग तैराक है। उन्होंने पैरा स्पोर्ट्स क्षेत्र में भारत का नाम रोशन किया है।

सबसे मुख्य बात यह भी है कि वह एशिया के पहले ऐसे दिव्यांग तैराक हैं, जिन्होंने इंग्लिश चैनल को पार किया। सम्मान के बाद सतेंद्र सिंह ने कहा कि यह वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। काम समर्पण और मेरे कोच मेरी टीम के प्रशंसक मित्रों परिवार का अटूट समर्थन मिला। यह सम्मान सभी पैरा स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को समर्पित है।

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट

सतेंद्र सिंह लोहिया को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। वे दोनों पैरों से 70 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उनका जन्म 1987 में भिंड के एक छोटे से गांव में एक सामान्य बच्चे की तरह हुआ था, लेकिन जन्म के पंद्रह दिनों के भीतर एक गंभीर बीमारी का उचित इलाज न होने के वजह से उनके पैरों की नसें सिकुड़ गईं, जिसके कारण उनके दोनों पैर 70 प्रतिशत अक्षम हो गए। सतेंद्र को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।

2007 में तैराकी शुरू करने के बाद से 7 नेशनल और 3 इंटरनेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं। अब तक नेशनल में 20 मेडल और 5 गोल्ड मेडल हासिल किए। पहला इंटरनेशनल गोल्ड मेडल सतेंद्र को 2017 में सिडनी में मिला। फिर 23 जून 2018 को लंदन में इंग्लिश चैनल रिले पार करने के बाद उन्होंने 2019 में अमेरिका में कैटरीना चैनल पार कर दूसरी बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

6 मैरिज गार्डन पर जड़ा ताला: राजधानी में 50 से अधिक Marriage Garden अवैध, शादी के लिए बुकिंग करने वाले परेशान

इसके बाद 2020 में राष्ट्रपति की ओर से उन्हें तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने 20 सितंबर 2022 को अपने तीन साथियों के 36 किलोमीटर लंबे नॉर्थ चैनल को 14 घंटे 39 मिनट में पार करने का रिकॉर्ड कायम किया था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *