MP NEWS – सांसद रोडमल नागर ने गाय बेचकर फ्लैट खरीद लिया


मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी एवं सांसद रोडमल नागर ने अपना नामांकन परचार दाखिल कर दिया है। इसमें उन्होंने बताया है कि पिछले 5 सालों में उनकी एवं उनकी पत्नी की प्रॉपर्टी में 1-1 करोड रुपए की वृद्धि हो गई है। 5 साल पहले उनके पास 3 बहुमूल्य, एवं पूजनीय गाय थी, अब नहीं है लेकिन रचना टॉवर्स भोपाल में उन्होंने एक नया फ्लैट खरीद लिया है। हालांकि उन्होंने नहीं बताया लेकिन लिस्ट में से गौ माता गायब है और प्रॉपर्टी बढ़ रही है। पब्लिक तो यही रहेगी के सांसद ने गौ माता को बेचकर फ्लैट खरीद लिया है। 

कैश इन हैंड में लगभग 7 लाख की कमी

2019 व 2024 के शपथ पत्र के मुताबिक सांसद नागर व उनकी पत्नि की अचल संपत्ति में एक-एक करोड़ की बढोतरी देखने को मिली है। चल संपत्ति के रूप में सांसद नागर के पास 2019 में हाथ में नकद 8 लाख 83 हजार 551 रुपये थे। पत्नि के हाथ में 6 लाख 74 हजार 673 रुपये थे। 2024 के चुनाव में हाथ में नकद 8 लाख 35 हजार 104 रुपये हैं। पत्नि के हाथ में 67 हजार 922 रुपये हैं। 

पति पत्नी दोनों की प्रॉपर्टी एक-एक करोड़ बढ़ गई

चल संपत्ति के रूप में सांसद नागर के पास 2019 में 60 लाख 62 हजार 500 रुपये थे। पत्नि के पास 30 लाख 35 हजार 797 रुपये थे। जो 2024 के चुनाव में बढ़कर सांसद नागर के पास 72 लाख 77 हजार 650 रुपये हो गए, तो पत्नि के पास अचल संपत्ति करीब 35 हजार घटकर 30 लाख 05 हजार 598 रुपये की रह गई। इसी तरह अचल संपत्ति के रूप में सांसद नागर के पास 2019 के चुनाव के समय जमीन, मकान, गैर कृषि भूमि, फ्लैट आदि मिलाकर 2 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति थी। पत्नि के पास 94 लाख 50 हजार की यह संपत्ति थी। जो 2024 तक पांच साल में बढ़कर सांसद नागर के पास सीधे तीन करोड़ 17 लाख 50 हजार की संपत्ति हो गई। पत्नि के पास भी 2 करोड़ 34 लाख 50 हजार की संपत्ति हो गई। यानि की सीधे एक-एक करोड़ दोनों की संपत्ति बढ़ी है। 

हालांकि देनदारियों के रूप में 2019 में सांसद नागर पर 26 लाख 72 हजार 518 रुपये थे, पत्नि पर 12 लाख 48 हजार 844 रुपये थे। जो 2024 में सांसद नागर पर 62 लाख 80 हजार 163 रुपये हैं व पत्नि पर 66 लाख 60 हजार 232 रुपये हैं।

सांसद तीन कार, एक बाइक व बंदूक के मालिक 

सांसद नागर के पास तीन अलग-अलग कारें हैं। जो 2 लाख 63 हजार से लेकर 8 लाख तक की कारें हैं। एक बाइक भी हैं। वाहन उनके पास जो 5 साल पहले थे वही अभी है। इसके अलावा उनके पास एक 11 हजार रुपये कीमत की 12 बोर बंदूक है। उनके पास 4 किलो चांदी, 2 लाख की व 220 ग्राम सोना 10 लाख का है। पत्नि के पास 550 ग्राम सोना 25 लाख का व 3 किलो चांदी है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *