मितेंद्र दर्शन सिंह – 2 मार्च को राहुल गांधी से हाथ मिलाया 9 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष


मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में अब राहुल गांधी की टीम फुल पावर में आ गई है। सिंधिया समर्थक एडवोकेट दर्शन सिंह के सुपुत्र श्री मितेंद्र सिंह को युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। दिनांक 2 मार्च 2024 को उन्होंने राहुल गांधी से हाथ मिलाया था। दिनांक 9 अप्रैल 2024 को उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिल गई। 

मितेंद्र की नियुक्ति के लिए विक्रांत को इस्तीफा देना पड़ा

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतें या ना जीतें, लेकिन बड़ी खबर यह है कि, मितेंद्र दर्शन सिंह कोई युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए नीचे से ऊपर तक इतनी जबरदस्त फील्डिंग की गई थी कि, डॉ विक्रांत भूरिया जैसे दमदार युवा नेता को इस्तीफा देना पड़ा। विक्रांत का इस्तीफा ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको समझ में आएगा कि इस स्थिति के पहले विक्रांत को कितना प्रताड़ित किया गया था। 

उनके सामने विकल्प दिया गया था कि पिता और पार्टी में से किसी एक को चुनना होगा। विक्रांत को पता था कि यदि शुरू पार्टी को चुना तब भी चुनाव के बाद उन्हें बदल दिया जाएगा। अपना सम्मान बढ़ाने के लिए इस्तीफा लिख दिया। इधर विक्रांत का इस्तीफा हुआ और उधर मितेंद्र दर्शन सिंह की नियुक्ति आदेश जारी हो गए। मानो, मितेंद्र दर्शन सिंह का नियुक्ति पत्र पहले ही तैयार हो गया था बस विक्रांत भूरिया के इस्तीफा के इंतजार था।

मितेंद्र दर्शन सिंह कौन है 

एडवोकेट दर्शन सिंह ग्वालियर में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कट्टर सिंधिया समर्थक थे। जय विलास पैलेस में उनका अपना सम्मान था। ग्वालियर शहर और पार्टी में रुतबा कायम था, लेकिन उनके सुपुत्र मितेंद्र सिंह को पॉलिटिक्स पसंद नहीं थी। वह मॉडलिंग करना चाहते थे। काफी ट्राई भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सन 2016 में एडवोकेट दर्शन सिंह का निधन हो गया। पिता के स्थान पर पॉलिटिक्स शुरू की, लेकिन केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें कोई खास महत्व नहीं दिया। 2019 में जब श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हुए तो मितेंद्र दर्शन सिंह ने उनके साथ पार्टी नहीं बदली। कद काठी अच्छी है। फोटो अच्छे आते हैं। पार्टी में काम करने वालों की जरूरत थी। हर मौके का फायदा उठाया और 2 मार्च को राहुल गांधी तक पहुंच गए। 8 अप्रैल को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए गए। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *