एक दुल्हन ऐसी भी! अंजलि ने प्यार के जाल में फंसाकर रचाई शादी, झूठे रिश्तेदार किए तैयार, फिर किया ऐसा कांड कि सोचने पर मजबूर हो गए लोग


संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश में एक लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश हुआ है जहां युवती ने पहले एक युवक को अपने प्यार के जाल में फंसाया। उससे शादी रचाने के लिए फर्जी रिश्तेदार तैयार किए और उससे 1 लाख 70 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद उसने थाने जाकर खुद के अपहरण की कहानी बनाई और थाने में बैठकर तरह-तरह के बहाने बना रही है। 

फर्जी रिश्तेदार बनकर रचाई शादी

दरअसल राजगढ़ निवासी राकेश नागर ने विदिशा थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है अंजलि विश्वकर्मा नामक महिला ने अपने कुछ फर्जी रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके साथ शादी के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपए की राशि लूट ली। पीड़ित ने बताया कि फर्जी रिश्तेदारों के जरिए पहले उसे फंसाया गया। फिर उसके साथ शादी की गई और बाद में लुटेरी दुल्हन ने राजगढ़ के थाने में अपने आप को किडनैप करने की झूठी कहानी भी रची। 

विदिशा से नहीं थी लड़की

राजगढ़ पुलिस ने यह कह कर मना कर दिया कि मामला विदिशा थाने का है इसलिए वह वहां जाकर शिकायत दर्ज कराएं। जब युवक राकेश नागर    महिला को विदिशा छोड़ने आया, तब उसे जानकारी हुई की महिला न तो विदिशा की निवासी है और न ही उसके रिश्तेदार असली हैं। बताया जा रहा है कि  महिला सुबह से ही सिविल लाइन थाने में में बैठी रही और तरह-तरह का बहाना बनाकर पुलिस वालों को परेशान कर रही है। वह कभी अपने आप को विदिशा की निवासी बताती है, तो कभी कुरवाई की निवासी। उसके पास कोई स्थाई और पक्का दस्तावेज भी नहीं है जो उसके स्थाई पते होने की जानकारी दे सके। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। क्योंकि महिला के कोई भी रिश्तेदार मौके पर नहीं पहुंचे हैं जो इस बात की पुष्टि कर सके महिला द्वारा कही गई बात सही है या गलत। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *