Kolkata Rape-Murder case: हत्या के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल, सरकार से की जल्द न्याय देने की अपील
मनीष जायसवाल, बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में आज डॉक्टरों, मेडिकल संचालकों और स्वास्थ्य से जुड़े कर्मचारियों ने कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में सड़क पर उतरकर हड़ताल की। उन्होंने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग को लेकर रैली निकाली और सरकार से जल्द न्याय की अपील की।
डॉक्टरों ने विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक भारत में डॉक्टर सुरक्षित नहीं रहेंगे, तब तक विरोध जारी रहेगा। महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद से ही पूरे देश में डॉक्टर्स विरोध कर रहे हैं। बुरहानपुर के डॉक्टरों ने शनिवार को ओपीडी बंद रखी और अपने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से न्याय की मांग की।
डॉक्टरों का कहना है कि इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए और अपराधियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। वे महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m