विदिशा में दिनदहाड़े कॉलोनाइजर पर हमला, लाठी-डंडों से की जमकर पिटाई, Video वायरल


संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी भोपाल के पास स्थित विदिशा जिले में प्रसिद्ध कॉलोनाइजर को दिन दहाड़े कुछ बदमाशों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा। वहीं आसपास मौजूद लोग वहां खड़े हो कर वीडियो बनाते रहे। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मकान मालिक की नाबालिग पर बिगड़ी नियत, 7 महीने तक लगातार बुझाता रहा हवस की प्यास, FIR के बाद गिरफ्तार

शहर की प्रमुख और पॉश कॉलोनी अरिहंत विहार में दिनदहाड़े प्रसिद्ध कॉलोनाइजर लोचन सिंह राजपूत पर कुछ लोगों ने लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, लोचन सिंह राजपूत विदिशा के एक प्रमुख कॉलोनाइजर हैं और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के करीबी भी माने जाते हैं।

Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas: सीएम मोहन बोले- राष्ट्रवादी मुसलमानों को याद नहीं रखा गया, हमसे अच्छा तो इंडोनेशिया है…

विदिशा के सीएसपी अतुल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोचन सिंह राजपूत और उदयभान सिंह के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। उदयभान सिंह, जो कि लोचन सिंह के भांजे हैं, ने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। सीएसपी ने बताया कि इस मामले में तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *