‘मुस्लिम लीग के षड्यंत्रों के कारण’, CM मोहन बोले- देश आजाद तो हुआ, लेकिन लाहौर हाथ से चला गया, बंटवारा हो गया


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के षड्यंत्रों के कारण चंद्रशेखर ने लाहौर में बैठकर देश को आजाद कराने का संकल्प लिया था। देश आजाद तो हुआ लेकिन लाहौर हमारे हाथ से चला गया। माता बहनों के साथ दुर्व्यवहार हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा था देश का बंटवारा नहीं होगा। लेकिन सारे वादे झूठे हुए और देश का बंटवारा हो गया, विभीषिका को देश ने झेला है।

दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के कोलार स्थित मदर टेरेसा के पास तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के दिन हमारे देश का बंटवारा हुआ था। कांग्रेस ने कितने घुटने टेके उसके कारण लाखों लोग परेशान हुए, रेल की रेल लाशों से पटी हुई थी। कांग्रेस नेताओं ने कहा था किसी भी हालत में देश का बंटवारा नहीं होगा। देश का बंटवारा हुआ और इसके विभीषण में पूरा देश आया, आज के दिन कांग्रेस ने झूठ बोला था, उन्होंने ने हिंदुओं से झूठ बोला था के कुछ नहीं होगा, आजादी के वक्त अन्याय और अत्याचार हुआ।

ये भी पढ़ें: ‘राहुल की नादानी देश को कर रही नुकसान…’, जानें मोहन के मंत्री को क्यों कहनी पड़ी ये बात ?

सीएम ने दिलाया ये संकल्प

वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि विभाजन की विभीषिका का दंश भारत के इतिहास में अब कोई दिन ऐसा ना आए। तिरंगे की शान को घर-घर पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद, मध्यप्रदेश सरकार जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ में है। देशभक्ति का जो जज्बा जागा है इस पर नजर ना लगे, विभाजन की विभिस्ता को हम याद कर रहे हैं। इस तरीके की घटनाएं न हो इसका हम संकल्प लें।

ओवैसी के पोस्ट पर कही यह बात

उन्होंने कहा कि अब तक के इतिहास में हमारे पुलिस कर्मियों को सबसे ज्यादा मेडल मिले हैं। इतने मेडल मिलना गर्व की बात है। सरकार के लिए भी गर्व की बात है। वहीं सीएम मोहन ने वीजा मंडल को लेकर ओवैसी के ट्वीट पर कहा कि, जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तन तेसी भगवान उनको भी सद्बुद्धि दें।

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर एमपी के किसानों को शिवराज का बुलावा: भोपाल से दिल्ली रवाना हुए किसान, ‘मामा ने बुलाया है… मोदी है तो मुमकिन है’ के लगे नारे

लाहौर हमारे हाथ से चला गया- CM मोहन

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मुस्लिम लीग के षड्यंत्रों के कारण चंद्रशेखर आज़ाद ने लाहौर में बैठकर देश को आजाद कराने का संकल्प लिया था। देश आजाद तो हुआ लेकिन लाहौर हमारे हाथ से चला गया। माता बहनों के साथ दुर्व्यवहार हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा था देश का बंटवारा नहीं होगा। सारे वादे झूठे हुए देश का बंटवारा हुआ। परिवार में भी बंटवारा होता है तो भूचाल आ जाता है, पर देश का बंटवारा हुआ, विभीषिका को देश ने झेला है।

कांग्रेस ने किया पलटवार

इधर, सीएम मोहन यादव के अरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश नहीं चलाना चाहते, इतिहासकार बनना चाहते हैं। जिस पार्टी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी वो हम पर सवाल उठा रहे हैं। बीजेपी का जन्म जिस संगठन से हुआ, उसने भी आजादी के लिए कुछ नहीं किया। बीजेपी के नेता अजब गजब तर्क दे रहे हैं। जिनकी जवानी जेल में बीत गई उनके लिए इस तरीके से बोलना कितना जायज है। आज जवाहरलाल नेहरू नहीं होते तो जिस स्कूल में पढ़ कर बीजेपी नेता बोलना सीखे हैं वो नहीं बोल पाते। जवाहरलाल नेहरू आजादी की नींव नहीं रखते तो आज मोहन यादव मुख्यमंत्री नहीं रहते। सीएम प्रदेश की जनता को गुमराह ना करें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *