MPPSC NEWS – टैक्सेशन असिस्टेंट परीक्षा 2022 की चयन सूची एवं प्राप्तांक सूची यहां से DOWNLOAD करें
Madhya Pradesh Public Service Commission Indore द्वारा मध्य प्रदेश शासन के वाणिज्य कर विभाग में नियुक्ति हेतु आयोजित कराधान सहायक परीक्षा 2022 की चयन सूची एवं प्राप्तांक सूची जारी कर दी गई है। अधिकृत वेबसाइट की डायरेक्ट लिंक इस समाचार में उपलब्ध है। जहां से PDF DOWNLOAD कर सकते हैं।
MPPSC Taxation Assistant Exam 2022 Selection List
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की ओर से बताया गया है कि, कराधान सहायक परीक्षा 2022 दिनांक 25.02.2024 को आयोजित की गई। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा परिणाम दिनांक 05.04.2024 को घोषित किया गया। उक्त पदों हेतु अर्ह आवेदकों के साक्षात्कार 22.07.2024 से 30.07.2024 तक आयोजित किए गए।
राज्य शासन के पत्र दिनांक 29.09.2022 के संदर्भ में आयोग द्वारा घोषित लिखित परीक्षा परिणाम दिनांक 05.04.2024 के पैरा 04 के बिन्दु कमांक 02 में उल्लेखित बिन्दु के परिपालन में साक्षात्कार में सम्मिलित अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए अभिवचन पत्र के अनुसार मुख्य भाग-87 प्रतिशत एवं प्रावधिक भाग-13 प्रतिशत में अर्ह अभ्यर्थी अपने-अपने भाग में बने रहेंगे। चयन के किसी भी स्तर पर ये एक दूसरे से अंतर परिवर्तन (इंटरचेंज) हेतु दावा नहीं कर सकेगें।
MPPSC Taxation Assistant Exam 2022 Obtained Mark List
विनम्र निवेदनकृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 2 में CAREER पर क्लिक करें।