MP NEWS – डीजे के कारण दीवार गिरी, 9 बच्चों की मौत हुई, सागर हादसा फॉलोअप


मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर नगर में हुए हादसे में एक नया खुलासा हुआ है। बताया गया है कि बहुत तेज डीजे की आवाज के कारण आसपास के घरों की दीवारों में कंपन हो रहा था। जिस घर की दीवार गिरी, डीजे उसी के पास बजाया जा रहा था। सुबह के वक्त भी दीवार का एक हिस्सा गिर गया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और हादसा हो गया। उल्लेखनीय की इस घटना में 9 बच्चों की मृत्यु हुई है। नाराज मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसडीएम को हटा दिया जबकि एक डॉक्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और एक सभी इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। 

दीवार गिरती रही, बच्चे चीखते रहे और डीजे बजता रहा

लोगों का कहना है कि सुबह जैसे ही मंदिर समिति ने डीजे बजाया, वैसे ही मकान का एक हिस्सा गिर पड़ा, लेकिन किसी ने इसकी परवाह नहीं की। पार्षद राजा यादव के मुताबिक, दीवार कच्ची व बहुत पुरानी थी। लगातार पानी गिरने से यह कमजोर हो गई थी। वहीं डीजे सिस्टम की तेज आवाज की वजह से और कंपन बढ़ने से यह दीवार गिर गई। कच्चा मकान बांस और बल्ली पर टिका था, जो धीरे-धीरे कमजोर हो रहा था। वर्षा व डीजे की तेज आवाज से जब दीवार गिरी तो बच्चे चीखने-पुकारने लगे, लेकिन डीजे के शोर में ना तो किसी को दीवार गिरने की आवाज सुनाई दी और ना ही दम तोड़ते बच्चों की चीखें।

घायल बुजुर्ग बाहर निकला, तब पता चला

मौके पर मौजूद 65 वर्षीय किशोरी लाल विश्वकर्मा भी चोटिल हो गए थे। वह जब बाहर आए, तब अन्य लोगों को हादसे की सूचना लगी और बचाव कार्य शुरू हो सका। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी लाल विश्वकर्मा का कहना है कि स्वयं चोटिल होने के बाद भी वह स्वयं को संभालते हुए बाहर आए और लोगों को सूचना दी, तब कहीं बच्चों को दीवार के मलबे से निकालने का काम शुरू हुआ।

लगातार डीजे बजाने से दीवार कमजोर हो गई थी

वहीं एडवोकेट जगमोहन सिंह लोधी का कहना है कि आयोजन स्थल पर सुबह पांच बजे से ही तेज आवाज में डीजे शुरू हो जाता था। यह डीजे देर रात तक बजता था। यदि मानक ध्वनि में इसे बजाया जाता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *